लाबुशेन और पुकोवस्की की हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 7, 2021

लाबुशेन और पुकोवस्की की हाफ सेंचुरी, ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत

सिडनी और विल पुकोवस्की के अर्धशतकों की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में पहली बार विश्वसनीय शुरुआत करते हुए तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित पहले दिन गुरुवार को यहां दो विकेट पर 166 रन बनाए। बारिश के कारण बीच में लगभग चार घंटे तक खेल नहीं हो पाया और खेल का समय आगे बढ़ाने के बावजूद दिन भर में 55 ओवर ही डाले जा सके। लाबुशेन और पुकोवस्की की शतकीय साझेदारी लाबुशेन अभी 67 रन पर खेल रहे हैं जबकि अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे पुकोवस्की ने भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत से से मिले दो जीवनदान का फायदा उठाकर 62 रन बनाए। चोट से उबरकर वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर (पांच) ने चौथे ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर स्लिप में कैच दे दिया था। इसके बाद पुकोवस्की और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। स्टीव स्मिथ लग रहे हैं रंग में स्टीव स्मिथ (नाबाद 31) ने भी सीरीज में पहली बार बड़ी पारी खेलने के संकेत दिए। स्मिथ और लाबुशेन के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया पहले दो टेस्ट मैचों में केवल एक बार 200 रन की संख्या छू पाया था लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल दिख रही पिच पर वह बड़े स्कोर की तरफ बढ़ता दिख रहा है। भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया रंग भारतीय गेंदबाजों ने फिर से लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों दृढ़ता दिखाई जबकि इस बीच भाग्य ने भारतीयों का साथ नहीं दिया। युवा बल्लेबाज पुकोवस्की को 26 और 32 रन के निजी योग पर जीवनदान मिले। दोनों अवसरों पर विकेटकीप ऋषभ पंत ने उनके आसान कैच छोड़े। इसके अलावा वह एक बार रन आउट होने से भी बचे। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नवदीप सैनी की गेंद पर पगबाधा आउट होने से पहले 110 गेंदे खेली और चार चौके लगाए। बारिश ने धोया पहला सेशनबारिश के कारण पहले सत्र में केवल 7.1 ओवर का खेल हो पाया और इस बीच मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर को स्लिप में चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। भारत को बारिश और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अगली सफलता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। पंत ने छोड़े दो कैच स्थानीय समयानुसार जब खेल दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्विन 13 ओवर के बाद आक्रमण पर आए। उन्हें पुकोवस्की का विकेट मिल जाता लेकिन पंत ने आसान कैच छोड़ दिया। इसके कुछ देर बाद सिराज की शॉर्ट पिच गेंद पर भी इस युवा सलामी बल्लेबाज ने विकेट के पीछे कैच दे दिया था लेकिन फिर से पंत के हाथों से गेंद फिसल गई। पुकोवस्की ने पूरी की हाफ सेंचुरी पुकोवस्की ने इसका फायदा उठाकर सैनी की टेस्ट पदार्पण पर की गई पहली दो गेंदों पर चौके लगाकर अर्धशतक पूरा किया। इस तेज गेंदबाज ने हालांकि चाय के विश्राम के बाद पुकोवस्की के रूप में ही अपना पहला टेस्ट विकेट लिया जो फुललेंथ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश में चूक गए थे। लाबुशेन ने अपने प्रभावशाली ड्राइव से प्रभावित किया तथा कई दर्शनीय शॉट लगाए। उन्होंने तेज और स्पिन आक्रमण का सहजता से सामना किया तथा सिराज की गेंद को खूबसूरत कवर ड्राइव से चार रन के लिए भेजकर अपना नौवां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अब तक 149 गेंदों का सामना करके आठ चौके लगाए हैं। स्मिथ और अश्विन के बीच जंग स्मिथ को देखकर किसी भी समय नहीं लगा कि उन पर पहले दो मैचों में केवल 10 रन बनाने का किसी तरह दबाव है। उन्होंने ऑफ ड्राइव और ऑन ड्राइव से चौके लगाये और फिर अश्विन की गेंद चार रन के लिए भेजकर अपना आत्मविश्वास मजबूत किया। अश्विन ने हालांकि उन्हें एक दो अवसरों पर परेशानी में डाला। अजिंक्य रहाणे ने अपने चौथे गेंदबाज सैनी को 31वें तो रविंद्र जडेजा को 49वें ओवर में गेंद सौंपी। वॉर्नर सस्ते में हुए आउट जसप्रीत बुमराह (14 ओवर में 30 रन) और अश्विन (17 ओवर में 56 रन) को सफलता का इंतजार है। सिराज ने 46 रन और सैनी ने 31 रन देकर एक एक विकेट लिया है। सुबह ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले वॉर्नर ने कुछ ओवर तक जज्बा दिखाया लेकिन सिराज की आफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को खेलना उन्हें महंगा पड़ा। इसके कुछ देर बाद ही बारिश आ गई जिससे अगले चार घंटे तक खेल रुका रहा। दोनों टीमों में दो बदलावदोनों टीमों ने अपनी अंतिम एकादश में दो – दो बदलाव किए हैं। भारत ने मयंक अग्रवाल की जगह रोहित शर्मा और चोटिल उमेश यादव के स्थान पर नवदीप सैनी को टीम में रखा है। सैनी का यह पहला टेस्ट मैच है। ऑस्ट्रेलियाई टीम में जो बर्न्स की जगह वॉर्नर और ट्रेविस हेड की जगह पुकोवस्की को शामिल किया गया। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबरी पर है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/397vnCu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages