अश्विन के खौफ से कैसे बचा जाए? स्टीव स्मिथ ने बताया अपना प्लान - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 7, 2021

अश्विन के खौफ से कैसे बचा जाए? स्टीव स्मिथ ने बताया अपना प्लान

सिडनीऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने गुरुवार को कहा कि वह रविचंद्रन अश्विन को दबाव में लाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि इस भारतीय ऑफ स्पिनर ने पहले दो टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से उन्हें काफी परेशान किया और दो बार आउट भी किया । स्मिथ पहले दो टेस्ट में रन नहीं बना सके लेकिन उन्होंने तीसरे टेस्ट के शुरूआती दिन सिडनी क्रिकेट मैदान पर कुछ आक्रामक शॉट खेलते हुए 31 रन बना लिए हैं। वह मार्नस लाबुशाने (नाबाद 67) के साथ क्रीज पर डटे हैं जिससे ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप तक दो विकेट पर 166 रन बना लिए। स्मिथ और लाबुशाने ने तीसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी निभा ली है। स्मिथ ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘क्रीज पर थोड़ा समय बिताकर अच्छा महसूस हो रहा है, मार्नस के साथ साझेदारी करना अच्छा रहा। मैं उसे (अश्विन को) थोड़ा दबाव में लाना चाहता था जो मैंने इस सीरीज में अभी तक नहीं किया है।’ भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए स्मिथ बल्लेबाजी करते समय आत्मविश्वास से भरे थे, उन्होंने कहा, ‘मैं ग्रिप पर थोड़ी मजबूती बनाए रखने की कोशिश कर रहा था जिसमें मैं जूझ रहा हूं इसलिए मैं आज रन जुटा पाया। मैंने शुरू में कुछ चौके भी लगाए। मार्नस अच्छा खेला, उम्मीद करते हैं कि हम कल भी अच्छी तरह बल्लेबाजी करते रहेंगे।’ सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xk3IZu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages