के शानदार गोलों की मदद से बार्सिलोना ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में गुरुवार को एथलेटिक बिल्बाओ को 3-2 से हरा दिया। एथलेटिक बिल्बाओ ने तीसरे मिनट में ही इनाकी विलियम्स के गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया, लेकिन प्रेडो गोंजालेज ने 14वें मिनट में गोल करके बार्सिलोना को बराबरी दिला दी। इसके बाद मेसी ने 38वें और 62वें मिनट में दो गोल दागकर बार्सिलोना को 3-2 से जीत दिला दी। एथलेटिको बिल्बाओ के लिए दूसरा गोल मुनियन ने 90वें मिनट में किया। इस जीत के बाद बार्सिलोना की टीम 17 मैचों से 31 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। स्पेनिश फुटबॉल क्लब एथलेटिको बिल्बाओ को अपने नए मुख्य कोच को मार्सेलिनो गार्सिया टोरेल के मार्गदर्शन में खेले गए पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XiAD0t
No comments:
Post a Comment