![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/79281284/photo-79281284.jpg)
सेविलेस्पेन ने जर्मनी को हराकर फुटबॉल टूर्नमेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। स्पेन ने 6-0 से यह मुकाबला जीता और फ्रांस को 89 साल में सबसे करारी हार का सामना करना पड़ा। जर्मनी को नेशंस लीग के अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए स्पेन के खिलाफ सिर्फ ड्रॉ की दरकार थी लेकिन उसे रेकॉर्ड हार का सामना करना पड़ा। प्रतिस्पर्धी टूर्नमेंटों में देश की सबसे करारी हार के बाद जर्मनी के खिलाड़ी सकते में नजर आए। ऑस्ट्रिया के खिलाफ 1931 में मैत्री मैच में 6-0 की हार के बाद यह जर्मनी की किसी भी मैच में सबसे बड़ी हार है। पढ़ें, स्पेन के लिए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल दागे। इस जीत से स्पेन की टीम ने ग्रुप विजेता के रूप में अंतिम-4 में जगह बनाई। फ्रांस पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुका है और अब तक अजेय है। मुकाबले में टोरेस ने 33वें, 55वें और 71वें मिनट में गोल दागे जबकि अल्वारो मोराटा, रोड्री और माइकल ओयारजबल ने भी एक-एक गोल किया। दूसरी तरफ, फ्रांस ने ओलिवर गिरोड के दो गोल की बदौलत स्वीडन को हराया। गिरोड के अलावा बेंजामिन पेवार्ड और किंग्स्ले कोमान ने भी गोल दागे। स्वीडन की ओर से विक्टर क्लेसन और रोबिन क्वेसन ने गोल दागे। एक अन्य मुकाबले में रूबेन डियास के अंतिम लम्हों में दागे गोल की बदौलत पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 3-2 से शिकस्त दी। पुर्तगाल की जीत के हीरो डियास रहे जिन्होंने दो गोल दागे। डियास ने 52वें मिनट में गोल दागने के बाद 90वें मिनट में गोल करके टीम की जीत सुनिश्चित की। जोओ फेलिम्स ने पुर्तगाल की ओर से एक अन्य गोल दागा। क्रोएशिया की ओर से दोनों गोल मातियो कोवासिच ने किए। लीग-ए के चार में से तीन मैच ही हो सके क्योंकि यूक्रेन की टीम का कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बाद स्विट्जरलैंड के खिलाफ मुकाबला रद्द कर दिया गया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35EH5Us
No comments:
Post a Comment