India vs Australia Latest Update : मैक्सवेल हो या धवन, सब पर दिखा IPL का बुखार! - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 27, 2020

India vs Australia Latest Update : मैक्सवेल हो या धवन, सब पर दिखा IPL का बुखार!

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें अपनी फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं। भारतीय टीम ने हाल के वक्त में अपनी फिटनेस और फील्डिंग पर बहुत काम किया है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया हमेशा से ही अच्छी फील्डिंग टीम रही है। लेकिन शुक्रवार को सिडनी के मैदान पर दोनों ही टीमों ने कई मौके चूके। क्या यह आईपीएल की थकान थी या फिर नए वातावरण में ढलने में होने वाली परेशानी? स्कोरकार्ड

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच शुक्रवार को खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में काफी कैच छूटे। क्रिकेट में कहते हैं पकड़ो कैच, जीतो मैच- लेकिन इस मैच में शायद फील्डर्स ने इस बात को भूल गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 374 रन बनाए थे। आरोन फिंच और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की ओर से सेंचुरी लगाई। भारतीय टीम इसके जवाब में 8 विकेट पर 308 रन बनाए। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 90 और शिखर धवन ने 74 रन बनाए।


India vs Australia Latest Update : मैक्सवेल हो या धवन, सब पर दिखा IPL का बुखार!

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें अपनी फील्डिंग के लिए जानी जाती हैं। भारतीय टीम ने हाल के वक्त में अपनी फिटनेस और फील्डिंग पर बहुत काम किया है। वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया हमेशा से ही अच्छी फील्डिंग टीम रही है। लेकिन शुक्रवार को सिडनी के मैदान पर दोनों ही टीमों ने कई मौके चूके। क्या यह आईपीएल की थकान थी या फिर नए वातावरण में ढलने में होने वाली परेशानी?

स्कोरकार्ड



शिखर धवन ने गवांया मौका
शिखर धवन ने गवांया मौका

ऑस्ट्रेलिया की पारी का 37वां ओवर- रविंद्र जडेजा ने स्टीव स्मिथ को गेंद फेंकी। धवन गेंद की ऊंचाई भांप नहीं पाए और आगे निकल आए। स्मिथ ने गेंद को लॉफ्ट किया था। धवन कैच पकड़ने के लिए आगे आए। अगर धवन आगे नहीं आते तो गेंद सीधा उनके हाथ में आती।



इस बार चहल ने छोड़ा कैच
इस बार चहल ने छोड़ा कैच

39.1 ओवर- बुमराह ने फिंच को गेंद फेंकी। शॉर्ट फाइन लेग पर युजवेंद्र चहल ने कैच छोड़ा। फिंच ने गेंद को फ्लिक किया था। यह काफी तेजी से फील्डर के पास गई। चहल ने अपने बाएं हाथ से गेंद को कैच करने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए।



पंड्या नहीं भांप पाए ऊंचाई
पंड्या नहीं भांप पाए ऊंचाई

43 ओवर- सिक्स- चहल ने फ्लाइटेड गेंद फेंकी। मैक्सवेल ने उसे लॉन्ग ऑफ की ओर खेला। गेंद पंड्या के दाएं हाथ से लगी और सीमा-रेखा के पार गई। एक बार फिर फील्डर से चूक हुई। अगर वह बाउंड्री के करीब रहते तो बेहतर मौका होता।



अय्यर की छलांग नहीं आई काम
अय्यर की छलांग नहीं आई काम

43.5 ओवर- नवदीप सैनी ने मैक्सवेल को गेंद फेंकी। श्रेयर अय्यर ने डीप कवर पर गेंद को कैच करने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। गेंद सीमा रेखा के पार गई।



​आरसीबी का प्यार!
​आरसीबी का प्यार!

पैट कमिंस की गेंद पर विराट कोहली ने पुल किया। यह सातवें ओवर की तीसरी गेंद थी। गेंद में उछाल था कोहली ने उसे पुल किया लेकिन गेंद को काबू नहीं रख पाए। गेंद एडम जंपा के पास गई। जंपा पूरी तरह गेंद के नीचे थे। लग रहा था कि वह आसानी से कैच कर लेंगे। लेकिन वह चूक गए। लोगों ने सवाल भी किया, 'क्या यह आरसीबी का प्यार है?'



मैक्सवेल नहीं पकड़ पाए कैच
मैक्सवेल नहीं पकड़ पाए कैच

19.5 ओवर- जंपा की गेंद धवन को। शिखर धवन ने गेंद को ड्राइव किया। कवर्स पर मैक्सवेल खड़े थे। गेंद उनके दाएं जूते से लगी।



गेंद को देख नहीं पाए कमिंस
गेंद को देख नहीं पाए कमिंस

24.1 ओवर- स्टार्क धवन को- एक और कैच छूटा। शॉर्ट बॉल को फाइन लेग पर पुल किया। कमिंस गेंद से आगे निकल गए और धवन को चार रन मिले। कमिंस ने कहा कि वह लाइट्स में गेंद को देख नहीं पाए।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3q6NvEg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages