धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का निधन, कहा जाता था रांची क्रिकेट का भीष्म पितामह - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, November 23, 2020

धोनी के मेंटॉर देवल सहाय का निधन, कहा जाता था रांची क्रिकेट का भीष्म पितामह

रांचीझारखंड स्टेट क्रिकेट असोसिएशन (जेएससीए) के पूर्व उपाध्यक्ष देवल सहाय का मंगलवार को तड़के प्रदेश की राजधानी रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। खेल जगत में देवल दा उर्फ देवल सहाय के नाम से जाने जाते रहे, लेकिन उनका पूरा नाम देवव्रत सहाय था। उन्हें रांची क्रिकेट का भीष्म पितामह भी कहा जता है। उन्होंने शहर में क्रिकेट का इतना शानदार माहौल तैयार किया था कि उनके दिशा निर्देश में दर्जनों क्रिकेटरों ने देश-प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया 73 वर्षीय देवल सहाय पिछले तीन महीने से बीमार चल रहे थे। अक्टूबर में उन्हें सांस लेने की समस्या के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वह 9 अक्टूबर को स्वस्थ होकर घर लौट आए थे। हालांकि, 10 दिन बाद ही वह फिर बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। बता दें कि देवल सहाय मेकॉन, सीएमपीडीआई और सीसीएल में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने तीनों संस्थाओं में खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति का द्वार खोला। जिसका प्रदेश के खिलाड़ियों को फायदा मिल रहा है। उनके जमाने में ही भारत को दो बार विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उदय हुआ। धोनी के अलावा प्रदीप खन्ना, आदिल हुसैन, अनवर मुस्तफा, धनंजय सिंह, सुब्रत दा, संजीव सिन्हा, राजीव कुमार राजा और सरफराज अहमद समेत दर्जनों क्रिकेटरों के करियर बनाने का श्रेय उन्हें जाता है। देवल दा बाद में प्रशासक बनने से पहले क्रिकेट और फुटबॉल के शानदार खिलाड़ी भी रहे। सीसीएल के कार्मिक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद 2006 में उन्होंने खेल प्रशासन से खुद को अलग कर लिया था। उनके निधन पर सीसीएल समेत विभिन्न खेल संगठनों ने शोक जताया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3lZ6Jct

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages