किसानों के समर्थन में भज्जी, बोले- बिना भिड़ंत के हम बात नहीं सुन सकते? - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, November 28, 2020

किसानों के समर्थन में भज्जी, बोले- बिना भिड़ंत के हम बात नहीं सुन सकते?

नई दिल्लीकृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को भारतीय गेंदबाज ने भी सपॉर्ट किया है। मूल रूप से पंजाब के रहने वाले इस क्रिकेटर ने कहा कि किसान अन्नदाता है और उन्हें थोड़ा वक्त देना चाहिए। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में आ रहे हैं। दिल्ली में एंट्री मिलने की अनुमति के बाद किसान और किसान संगठनों के लोग बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में पहुंच रहे हैं। टीम इंडिया से काफी समय से बाहर चल रहे स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि किसानों की बात को सुना जाए। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसान हमारा अन्नदाता है। हमें अन्नदाता को थोड़ा समय देना चाहिए।' उन्होंने आगे लिखा, 'क्या यह वाजिब नहीं होगा। बिना पुलिस भिड़ंत के क्या हम उनकी बात नहीं सुन सकते। कृपया किसान की भी सुनिए। जय हिंद।' केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करने बड़ी तादाद में निकले किसान राशन-पानी के साथ चले हैं। पंजाब और हरियाणा के किसानों के अलावा कई संगठन भी इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Jqv6RF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages