न्यूजीलैंड में कोरोना पर काबू, यहां हो T20 वर्ल्ड कप: डीन जोन्स - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 3, 2020

न्यूजीलैंड में कोरोना पर काबू, यहां हो T20 वर्ल्ड कप: डीन जोन्स

नई दिल्लीकोरोना वायरस (Coronavirus) के कोहराम का खतरा पर मंडरा रहा है। इस अक्टूबर-नवंबर में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होना है। लेकिन कोविड- 19 (Covid- 19) के मौजूदा हालात को देखते हुए इस देश में इसका आयोजन संभव नहीं दिख रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तो आईसीसी को यह साफ भी कर दिया है कि वह इस साल इस वर्ल्ड आयोजित करने की स्थिति में नहीं है। इस बीच पूर्व कंगारू बल्लेबाज () ने आईसीसी को सलाह दी है कि वह इस बार वर्ल्ड कप उसके पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में आयोजित करे क्योंकि वहां हालात काबू में है और न्यूजीलैंड ने इस घातक वायरस से बखूबी लड़ने का साहस दिखाया है। बता दें न्यूजीलैंड में अब तक कोविड- 19 के कुल 1154 के सामने आए थे, जिनमें से 1131 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 लोगों की यहां इस घातक वायरस से मौत हुई है और इस वक्त देश में सिर्फ एक ऐक्टिव केस है। डीन जोन्स आज अपने टि्वटर अकाउंट पर फैन्स से सवाल-जवाब सेशन खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई सवालों पर अपनी राय रखी। इन्हीं में से एक सवाल टी20 वर्ल्ड कप पर था। जोन्स ने कहा, 'न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा कि अगले एक सप्ताह में उनका देश लेवल 1 पर आ जाएगा। यानी सोशल डिस्टेंसिंग और लोगों की भीड़ पर लगे सभी प्रतिबंधों को हटा लिया जाएगा। ऐसे में यह भी संभव है कि वहां टी20 वर्ल्ड कप खेला जा सके।' इससे पहले एक यूट्यूब चैनल पर जोन्स ने स्वीकार किया था कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड नहीं होने जा रहा है। जोन्स ने कि मौजूदा हालात में 16 टीमों के खिलाड़ियों और उनके स्टाफ को सुरक्षित माहौल में रोकना संभव नहीं दिख रहा है। ऑस्ट्रेलिया में इन हालात से निपटने के लिए प्रतिबंध बहुत कड़े हैं और इन हालात में वर्ल्ड कप की मेजबानी कर वह बहुत पैसा भी नहीं कमा पाएगा। ऐसे में इस साल टी20 वर्ल्ड कप के आसार उन्हें नहीं दिख रहे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36Uxxns

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages