मैड्रिड () ने बुधवार को बार्सिलोना की टीम के साथ अभ्यास नहीं किया, जिसके बाद उनके अगले सप्ताह से शुरू हो रही ला लिगा फुटबॉल चैंपियनशिप के पहले मैच में खेलने को लेकर संदेह व्यक्त किया जाने लगा है। बार्सिलोना ने हालांकि कहा कि मेसी को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उन्होंने केवल जिम में समय बिताने को प्राथमिकता दी लेकिन मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मामला कुछ और है। टीवी चैनल टीवी3 ने कहा कि मेसी की जांघ की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव है और उनका बार्सिलोना के 13 जून को मालोर्का के खिलाफ होने वाले मैच में खेलना संदिग्ध है। कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले लगभग तीन महीने से प्रतियोगिता ठप्प पड़ी है और यह वापसी के बाद बार्सिलोना का पहला मैच होगा। रिपोर्ट में कहा गया है मेस्सी की चोट की वास्तविक स्थिति का पता करने के लिए उनका परीक्षण किया गया। बार्सिलोना ने हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की। टीम गुरुवार को विश्राम करेगी और फिर शुक्रवार से अभ्यास पर लौटेगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2U9AT0E
No comments:
Post a Comment