भारतीय हॉकी टीमों ने दोबारा शुरू की आउटडोर ट्रेनिंग - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 3, 2020

भारतीय हॉकी टीमों ने दोबारा शुरू की आउटडोर ट्रेनिंग

बेंगलुरु भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Lockdown in India) के कारण दो महीने के बाद यहां आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की। () ने बताया कि राष्ट्रीय टीमों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के मानक संचालन प्रक्रिया जारी करने के बाद राष्ट्रीय टीमों ने सोमवार को आउटडोर ट्रेनिंग दोबारा शुरू की। हॉकी इंडिया ने बयान में कहा, 'सीनियर पुरुष और सीनियर महिला टीम के कोर संभावित खिलाड़ियों के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के बेंगलुरु परिसर में सोमवार एक जून 2020 को खेल के मैदान पर व्यवस्थित और चरणबद्ध तरीके से खेल गतिविधि शुरू हुईं, जिसमें दोनों टीमों ने मानक संचालन प्रक्रिया के तहत सभी नियमों का पालन किया।' मार्च के अंत में लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी साइ केंद्र में अपने कमरों में सीमित रह गए था। इसके बाद पिछले महीने वहां के रसोइए की दिल का दौरा पड़ने से मौत होने से वहां रहने वाले असहज हो गए थे। बाद में पता चला कि वह कोरोना वायरस पॉजिटिव था। हॉकी इंडिया ने कहा, 'खिलाड़ी दो महीने बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इसलिए वे सीमित घंटों की ट्रेनिंग से शुरुआत करेंगे और चोट की संभावना से बचने के लिए शुरुआत में बेसिक गतिविधियों पर ध्यान देंगे।'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2BxY4LP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages