हैपी बर्थडे स्टीव स्मिथ: गेंदबाज के रूप में शुरुआत, बने दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 2, 2020

हैपी बर्थडे स्टीव स्मिथ: गेंदबाज के रूप में शुरुआत, बने दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज

नई दिल्ली स्टीव स्मिथ ने अपना करियर बतौर लेग स्पिनर शुरू किया। लेकिन वक्त के साथ-साथ वह बल्लेबाजी की ओर मुड़ गए। और ऐसे मुड़े कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल हो गए। आज स्मिथ का 31वां जन्मदिन है। स्मिथ की बल्लेबाजी का स्टाइल अलग है। वह क्रॉस जाते हैं। परंपरागत बल्लेबाजी से अलग। दुनियाभर के कोच इसे गलत ठहराएंगे पर स्मिथ के लिए यह कारगर साबित हुआ। इतना कि वह इस समय 60 से ऊपर के औसत से रन बना रहे हैं। साल 2018 के सैंडपेपर कांड के बाद ऑस्ट्रेलिया के तब के कप्तान स्टीव स्मिथ की रोती हुईं तस्वीरें सबने देखीं। लगा क्रिकेट को शर्मसार किया गया है। स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगा। ऐसे सवाल उठे कि स्मिथ की वापसी कैसी होगी। दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज थे स्टीव स्मिथ उस समय। स्मिथ आए वर्ल्ड कप में ठीक-ठाक प्रदर्शन रहा। पर दुनिया ने स्मिथ का रंग देखा एशेज में। धमाकेदार सीरीज रहे स्मिथ के लिए। स्मिथ ने पांच मैचों की सीरीज में चार खेले और 774 रन बनाए। अगर वह चोटिल न होते तो शायद पांच मैचों में 1000 रन का आंकड़ा भी छू लेते। साल 2010 में स्टीव स्मिथ के करियर की शुरुआत हुई। उनका पहला टेस्ट शतक 2013 में एशेज सीरीज में लगा। इसके बाद रिटर्न सीरीज में दो शतक और लगे। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 5-0 से अपने नाम की। फिर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। माइकल क्लार्क के चोटिल होने पर उन्हें अस्थायी रूप से कप्तानी सौंपी गई थी। स्मिथ ने चारों टेस्ट मैच में शतक लगाया। जैक कालिस के बाद चार या अधिक मैचों की सीरीज के हर मैच में सेंचुरी लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज बने। 2015 वर्ल्ड कप आते-आते स्मिथ दुनिया के चोटी के बल्लेबाजों में गिने जाने लगे थे। सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने 93 रनों की पारी खेली और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले में नाबाद 56 रन बनाए। 2015 की एशेज में उन्हें नियमित कप्तान बनाया गया। हालांकि कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका और भारत में सीरीज गंवानी पड़ी। घरेलू मैदान पर भी साउथ अफ्रीका ने उसे मात दी। लेकिन स्मिथ का अपना बल्ला खूब रन बरसा रहा था। स्मिथ की कप्तानी कायम रही और बल्लेबाजी का फॉर्म भी। आज उन्हें क्रिकेट के कुछ जानकार मौजूदा दौर में टेस्ट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज भी कहते हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2yViWLZ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages