वॉशिंगटन यूक्रेन की एक फुटबॉल टीम में खिलाड़ियों और स्टाफ में से () के 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। यूक्रेन फुटबॉल संघ ने कहा कि कारपाटी एलविव टीम में 65 लोगों की जांच कराई गई थी लेकिन किसी भी खिलाड़ी या स्टाफ का नाम नहीं बताया गया है। यूक्रेन लीग पिछले हफ्ते बहाल हुई थी। इस टीम का पहला मैच संदिग्ध मामलों के कारण रद्द हो गया था और अब लीग को दो और मैचों के लिए स्थगित कर दिया गया है। टीम ने कहा कि पॉजिटिव आए हर व्यक्ति को पृथकवास (क्वॉरंटीन) में रखा गया है। करपाटी के खिलाड़ी इगोर नाजारिना ने यूक्रेन टीवी चैनल 'फुटबॉल' को बताया कि उन्हें नहीं लगता कि क्लब में किसी में भी कोविड-19 के लक्षण थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Xt7CzZ
No comments:
Post a Comment