ईस्ट बंगाल के प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ को फ्लैट छोड़ने को कहा - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, May 19, 2020

ईस्ट बंगाल के प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ को फ्लैट छोड़ने को कहा

कोलकाता भारत के फुटबॉल क्लब () के कई विदेशी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को 31 मई के बाद अलग रहने की व्यवस्था देखनी होगी। क्योंकि क्लब के निवेशक क्वेस ने इन सभी से इस महीने के अंत में करार खत्म होने के बाद फ्लैट खाली करने को कहा है। ये खिलाड़ी अभी भारत में ही रुके हुए थे। टीम प्रबंधन के सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, 'फ्लैट का करार 31 मई को खत्म हो रहा है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए, इसके बाद ये लोग कहां जाएंगे?' उन्होंने कहा, 'उन्हें अपनी व्यवस्था खुद करनी होगी। यह काफी मुश्किल समय है। एयरपोर्ट बंद हैं और इस बात को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है कि कब सब कुछ ठीक होगा।' इस मामले से संबंध रखने वाले सूत्र ने कहा कि विदेशी खिलाड़ी अब अपने-अपने देश के उच्चायोग से संपर्क कर सकते हैं। क्लब के अधिकतर खिलाड़ी चाहे वो विदेशी हों या भारतीय, अपने-अपने घर के लिए निकल चुकें है लेकिन कुछ विदेशी खिलाड़ी अभी भी कोलाकाता में ही हैं। सूत्र ने कहा, 'उन लोगों से 31 मई तक फ्लैट खाली करने को कहा गया है, जब क्वेस और ईस्ट बंगाल का करार खत्म हो रहा है।' क्वेस के अधिकारी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। ईस्ट बंगाल के एक अधिकारी ने कहा है कि उन्हें नहीं पता कि क्वेस क्या कर रही है। अधिकारी ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि वो क्या कर रहे हैं। उन्होंने हमें खबर नहीं दी।' इससे पहले, ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों ने अप्रैल के आखिरी सप्ताह में अनुबंध रद्द करने के बाद फुटबाल प्लेयर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया (FPAI) से मदद मांगी थी। साथ ही यह लोग अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) से संपर्क करने के बारे में भी सोच रहे थे। क्वेस ने 25 अप्रैल को क्लब के साथ सभी तरह के कारर को खत्म करने की घोषणा की थी जो एक मई से लागू हो गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3bOOO26

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages