नई दिल्ली टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी () जल्दी ही पिता बनने वाले हैं। आज शाम इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी मंगेतर () के साथ अपनी 4 तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें से एक में नताशा प्रेग्नेंट दिख रही हैं। इतना ही नहीं इस कपल की अगली तस्वीर में यह भी झलक रहा है कि दोनों ने हाल ही में शादी भी कर ली है। हार्दिक और नताशा की बाकी की दो तस्वीरें पुरान हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने लिखा, 'नताशा और मेरा सफर शानदार रहा है और अब हमारा यह सफर और भी बेहतर होने वाला है। हम जल्दी ही एक नए जीवन का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने जीवन के एक नए फेस को लेकर बहुत खुश हैं और आपकी दुआएं और आशीर्वाद चाहते हैं।' इस साल न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर इस कपल ने अचानक सगाई करके सभी को हैरान कर दिया था। मार्च में जब देश भर में लॉकडाउन का ऐलान हुआ तब से ही हार्दिक पंड्या अपने घर पर अपनी मंगेतर और अपने बड़े भाई क्रुणाल पंड्या और भाभी पंखुड़ी के साथ एक घर में ही थे। हालांकि इस कपल की एक तस्वीर से लग रहा है कि दोनों ने लॉकडाउ के बीच शादी भी कर ली है। लेकिन अभी तक इन्होंने इसका कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच हार्दिक की इस खुशी की बात पर उनके साथी खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने उन्हें सबसे पहले मुबारकबाद दी है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3ey0ckI
No comments:
Post a Comment