लॉकडाउन में छूट: हंगरी में फैन्स फुटबॉल स्टेडियम में लौटे - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, May 31, 2020

लॉकडाउन में छूट: हंगरी में फैन्स फुटबॉल स्टेडियम में लौटे

कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण दो महीने तक मैदान से दूर रहने के बाद हंगरी के फुटबॉल प्रशंसक (Football fans in Hungary) इस सप्ताहांत मैच का लुत्फ उठाने स्टेडियम पहुंचे।

हंगरी कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण लॉकडाउन (Lockdown) के बाद दर्शकों को स्टेडियम में आने की अनुमति देने वाला पहला यूरोपीय देश बन गया है। यूरोप में अन्य लीग सत्र को फिर से शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और जो शुरू हुए हैं उसे दर्शकों के बिना खेला जा रहा है।

हंगरी फुटबॉल संघ ने गुरुवार को क्लबों को मार्च के बाद पहली बार शर्तों के साथ स्टेडियम को प्रशंसकों के लिए खोलने की छूट दी थी। इन शर्तों में स्टेडियम में हर दूसरी पंक्ति को खाली और दर्शक वाली हर सीट के बाद तीन सीट खाली छोड़ना शामिल है।

शनिवार को देश के पूर्वोत्तर शहर मिसकोल्स में डियोसग्योर और मेजोकोवेस्द के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए पहुंचे दर्शकों ने कहा कि हम स्टेडियम में आकर खुश हैं।

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 2,255 दर्शक मौजूद थे। 18 साल के एक छात्र प्रशंसक ने कहा, 'वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें दूरी बनाए रखनी चाहिए।'

प्रशंसक रिचर्ड कोवास ने कहा, 'हम नियमों का पालन करेंगे क्योंकि ऐसा नहीं करने पर हो सकता है मैच फिर से दर्शकों के बिना खेला जाए।'

सभी इनपुट्स: एएफपी



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MbGLC6

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages