केपटाउनइंग्लैंड के ऑलराउंडर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को टेस्ट क्रिकेट में कैच का इग्लैंड की तरफ से नया रेकॉर्ड बनाया। स्टोक्स ने जेम्स एंडरसन की गेंद पर एनरिक नोर्त्जे का कैच लिया और इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में उपलब्धि हासिल की। यह इस मुकाबले में स्टोक्स का पांचवां कैच था। उन्होंने अपने सभी कैच स्लिप में लिए। इंग्लैंड के पिछले 1019 टेस्ट मैचों में 23 अवसरों पर किसी खिलाड़ी ने एक पारी में चार कैच लिए थे लेकिन कोई भी पांच कैच नहीं ले पाया था। देखें, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने पिछले साल ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में आयरलैंड के खिलाफ पारी में चार कैच लिए थे। स्टोक्स ने पांच कैच के वर्ल्ड रेकॉर्ड की बराबरी की। टेस्ट मैचों में 11 बार खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा किया है। स्टोक्स से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 2017-18 में न्यूलैंड्स में ही यह कमाल किया था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QLBYJA
No comments:
Post a Comment