कल्याणी (पश्चिम बंगाल)टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय बल्लेबाज ने सोमवार को यहां रणजी ट्रोफी मैच में तिहरा शतक जड़ने के बाद कहा कि आईपीएल में नहीं बिकने की बात ‘पचाना मुश्किल’ था। तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ बंगाल के लिए खेलते हुए नाबाद 303 रन की पारी खेली लेकिन 34 साल की उनकी उम्र और भारतीय टीम के संतुलित संयोजन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए यह प्रदर्शन भी काफी नहीं होगा। तिवारी ने कहा, ‘आईपीएल में नहीं बिकने की बात पचाना काफी मुश्किल था लेकिन यही सच है। निश्चित रूप से जब आप इतने सारे युवाओं को खेलते हुए देखते हो तो यह बुरा लगता है। मैं जब घर पर बैठकर उन्हें देखता हूं तो मुझे लगता है कि वह शॉट मैं लगा सकता था।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘फ्रैंचाइजी प्रबंधन कुछ अलग चीज देख रहा था।’ तिवारी इस तरह देवांग गांधी (323) के बाद तिहरा शतक जड़ने वाले बंगाल के दूसरे खिलाड़ी बन गए।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ug9iko
No comments:
Post a Comment