रोमभारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और रवि कुमार दाहिया ने शनिवार देर रात रोम रैंकिंग सीरीज के फाइनल में धांसू प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते। ओलिंपिक मेडल की उम्मीद 25 वर्षीय बजरंग ने जहां पिछड़ने के बाद वापसी की और अमेरिका के पहलवान जॉर्डन माइकल ओलिवर को 4-3 से हराते हुए 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग का गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला। रवि की एकतरफा जीत दूसरी ओर, रवि कुमार ने 61 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में कजाकिस्तान के नुरबोलात अब्दुआलियेव को 12-2 से करारी शिकस्त दी। बजरंग पूनिया को जहां गोल्डन दांव के लिए मेहनत करनी पड़ी तो रवि का मुकाबला एकतरफ रहा। विपक्षी पहलवान ने की तारीफ रोचक बात यह है कि रवि इस बार 61 किग्रा में लड़ रहे थे, जबकि वह इससे पहले 57 किग्रा में उतरते थे। गोल्ड मेडल मुकाबला हारने के बाद विपक्षी पहलवान ने ट्विटर पर लिखा-, 'यह मेरी रात नहीं थी, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए मैंने मेहनत की थी। आपको सलाम..। फिर मिलेंगे दोस्त।' ऐसा रहा बजरंग का सफर भारत के स्टार पहलवान बजरंग ने पहले दौर में अमेरिका के ही जैन एलेन रदरफोर्ड को बड़ी मुश्किल से 5-4 से हराकर हराया था। इसके बाद क्वॉर्टर फाइनल में भारतीय पहलवान ने अमेरिका के जोसफ क्रिस्टोफर मैक केना को 4-2 से शिकस्त दी और फिर सेमीफाइनल में यूक्रेन के वासिल शुपतार का सफर 6-4 से समाप्त किया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2tn9AG7
No comments:
Post a Comment