नई दिल्लीन्यू जीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा से पहले भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज के टखने में यहां रणजी ट्रोफी मैच के दौरान चोट लग गई। विदर्भ के खिलाफ दिल्ली के लिए खेल रहे इशांत की चोट की गंभीरता अभी पता नहीं चल सकी है लेकिन वह दर्द से कराह रहे थे और सहयोगी स्टाफ की मदद से स्टेडियम से बाहर गए। विदर्भ की दूसरी पारी के पांचवें ओवर में उन्हें चोट लगी। शॉर्ट गेंद पर विरोधी कप्तान फैज फजल ने पुल शॉट खेलने का प्रयास किया और फॉलो थ्रू में इशांत फिसल गए। उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। पढ़ें, 31 साल के पेसर इशांत ने विदर्भ की पहली पारी में 45 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इशांत का यह इस रणजी सत्र में आखिरी मैच था चूंकि उनका न्यू जीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम में चयन तय माना जा रहा है। चोट गंभीर होने पर उन्हें एनसीए जाना होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/365JvZi
No comments:
Post a Comment