वनडे रैंकिंग: बल्लेबाजी में विराट, रोहित का जलवा कायम - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 20, 2020

वनडे रैंकिंग: बल्लेबाजी में विराट, रोहित का जलवा कायम

दुबईभारतीय कप्तान और उप कप्तान ने सोमवार को जारी की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई। दूसरी ओर, ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने नंबर एक और रोहित ने नंबर दो रैंकिंग को मजबूती प्रदान की। भारत ने यह सीरीज 2-1 से जीती। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 183 रन जबकि रोहित ने 171 रन बनाए। रोहित ने बेंगलुरू में तीसरे वनडे में 119 रन की पारी खेली थी। आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली के 886 और रोहित के 868 अंक हैं। उनको क्रमश: दो और तीन रेटिंग अंक मिले। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। शिखर 15वें नंबर परबाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दो पारियों में 170 रन बनाए और वह सात पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गए। कंधे की चोट के कारण वह तीसरे वनडे में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल ने तीन मैचों में कुल 146 रन बनाए और वह 21 पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गए। स्मिथ और वॉर्नर को भी फायदाऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने सीरीज में सर्वाधिक 229 रन बनाए, जिसमें अंतिम वनडे में बनाए गए 131 रन भी शामिल है। इससे उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ और वह 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। डेविड वॉर्नर भी एक पायदान ऊपर छठे जबकि कप्तान आरोन फिंच दसवें स्थान पर पहुंच गए। विकेटकीपर एलेक्स कैरी दो पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर काबिज हो गए हैं। पढ़ें- बोलिंग में बुमराह का जलवाचोट से उबरकर वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उनके बाद न्यू जीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ओर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के कागिसो रबाडा और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस शीर्ष पांच में शामिल अन्य गेंदबाज हैं। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने सीरीज में पांच विकेट लिए जिससे वह 20 पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि केन रिचर्डसन 77वें से 65वें स्थान पर पहुंच गए। पढ़ें- ऑलराउंडरों में जडेजा को फायदाभारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा दो पायदान पर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सीरीज में चार विकेट लिए। जडेजा ने 45 रन भी बनाए, जिससे वह ऑलराउंडरों की सूची में चार पायदान आगे दसवें नंबर पर पहुंच गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37fevHG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages