बॉक्सिंग सीखते-सीखते ट्रेनर को ही पीटने लगे पंत - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 4, 2020

बॉक्सिंग सीखते-सीखते ट्रेनर को ही पीटने लगे पंत

नई दिल्ली टीम इंडिया रविवार शाम को गुवाहटी में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से अपने नए साल का आगाज करेगी। इस मैच से पहले भारतीय खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस बीच जिम सेशन में टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और युजवेंद्र चहल अपने जिम सेशन में बॉक्सिंग का अभ्यास करते दिख रहे हैं। चुलबुले पंत ने इस सेशन के दौरान अपने बॉक्सिंग ट्रेनर की ही पिटाई करवा दी और खुद ही इसका एक विडियो अपने टि्वटर अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। पंत ने अपने इस ट्वीट में दो विडियो पोस्ट किए हैं। पहले विडियो में वह अपने ट्रेनर के साथ बॉक्सिंग ग्लब्स पहनकर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं। दूसरे विडियो में अपने बॉक्सिंग सेशन के बाद लेग स्पिनर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जब बॉक्सिंग की प्रैक्टिस कर रहे होते हैं, तो पंत पीछे से आकर अपने ट्रेनर के हाथों को अपने हाथों से बांध देते हैं और चहल से उन पर बॉक्सिंग पंच बरसाने के लिए कहते हैं। युजवेंद्र चहल भी अपनी बॉक्सिंग को छोड़कर पंत के साथ इस मस्ती में उतर जाते हैं और वह भी अपने ट्रेनर की मस्ती भरी पिटाई करने की कोशिश करते हैं। इस बीच बॉक्सिंग ट्रेनर इन दोनों खिलाड़ियों से खुद को बचाने के लिए खूब जोर आजमाइश करते हैं। तीनों का मस्ती भरा यह विडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QsIlCN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages