रोहित शर्मा का धमाल, यूं रहा सुपर ओवर का कमाल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 29, 2020

रोहित शर्मा का धमाल, यूं रहा सुपर ओवर का कमाल

हेमिल्टन में क्रिकेट का पूरा रोमांच देखने को मिला। भारत और न्यू जीलैंड दोनों ने ही अपना पूरा दम दिखाया और आखिर में जीत का फैसला सुपर ओवर से हुआ। न्यू जीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। भारत ने रोहित शर्मा के 65 रनों की बदौलत 5 विकेट पर 179 रन बनाए। आखिरी ओवर तक तक न्यू जीलैंड की टीम जीत के काफी करीब नजर आ रही थी। कप्तान केन विलियमसन 95 रनों पर खेल रहे थे लेकिन मोहम्मद शमी ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को सुपर ओवर तक पहुंचाया। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का खाने के बाद भी शानदार वापसी की और विलियमसन और रॉस टेलर को आउट किया। आखिर में मैच सुपर ओवर में गया जहां भारत ने मैच अपने नाम किया। सुपर ओवर के साथ न्यू जीलैंड का बुरा अनुभव जारी रहा देखें क्या रहा मैच के सुपर ओवर का रोमांच पहली गेंद- बुमराह विलियमसन को- एक रनपहली गेंद। फुल लेंथ बॉल मिडल स्टंप पर थी। विलियमसन ने गेंद को डीप स्क्वेअर लेग पर खेला। एक सिर्फ एक। विलियमसन गेंद को टाइमिंग नहीं कर पाए। दूसरी गेंद- बुमराह गप्टिल को- एक रनलो फुल टॉस, गप्टिल ने लॉन्ग ऑफ पर खेला। सिर्फ एक रन बुमराह विलियमसन को- छह रनन्यू जीलैंड को इसकी बहुत जरूरत थी। विलियमसन ऑफ स्टंप की ओर गए और फिर गेंद को स्क्वेअर लेग पर छह रन के लिए खेला। बुमराह विलियमसन को- चार रनइस बार विलियमसन पीछे हटे। और गेंद को वाइट लॉन्ग ऑफ पर चौके के लिए खेला। पांचवीं गेंद बुमराह विलियमसन को एक रन- शॉर्ट बॉल। बहुत तेज गेंद थी। बल्लेबाज गेंद को टाइम नहीं कर पाए। छठी गेंद बुमराह गप्टिल को- चार रन। न्यू जीलैंड के अच्छे नोट पर खत्म किया मैच। न्यू जीलैंड ने अपनी पारी में 17 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 18 रनों की जरूरत। भारत की पारी साउथी रोहित शर्मा को- 2 रन रोहित ने गेंद को ऑन साइड पर खेला। रोहित और राहुल के बीच क्रीज के बीच कन्फ्यूजन नजर आई। राहुल ने क्रीज नहीं छोड़ी। विकेटकीपर सिफर्ट गेंद को पकड़ नहीं पाए और रोहित अपने छोर पर पर पहुंच गए। दूसरी गेंद- एक रन- साउथी की गेंद पर पर रोहित ने एक रन बनाया। ऑफ स्टंप के बाहर फुल इस गेंद पर रोहित ने ऑन साइड पर खेला। तीसरी गेंद- चौका- राहुल ने क्रॉस गए और गेंद को लेग साइड पर स्वीप कर चार रन बटोरे तीन गेंद 11 रन की जरूरत चौथी गेंद- एक रन। राहुल क्रीज में मूव करने लगे लेकिन साउथी ने अपनी लेंथ सही रखी। यॉर्कर पर सिर्फ एक रन नबा। अब भारत को दो गेंद पर 10 रनों की जरूरत थी। ऐसे में भारतीय टीम बाउंड्री से कम कुछ नहीं चाहिए था। पांचवीं गेंद- सिक्स। रोहित ने शानदार छक्का लगाया। साउथी ने यॉर्कर लेंथ मिस की। रोहित ने गेंद को लेग साइड में ऊंचा और लंबा खेला। छठी गेंद- एक और सिक्स। रोहित ने कमाल कर दिया। भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। भारत ने कुल 20 रन बनाए। इसके साथ ही टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36AbOiI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages