नई दिल्लीभारतीय क्रिकेटर में 'स्विंग के किंग' कहे जाने वाले ने शनिवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए कहा कि आज मैं सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं। यह मेरे लिए भावुक पल है, लेकिन यह ऐसा पल है जो हर खिलाड़ी की जिंदगी में आता है। छोटी जगह से हूं और मुझे सचिन तेंडुलकर और सौरभ गांगुली जैसे महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला, जिसकी हर किसी को तमन्ना होती है। इस दौरान उन्होंने अपने सभी टीम के सदस्यों, कोचों, सपॉर्ट स्टाफ और फैन्स का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा, 'मैं उन सभी साथियों, कोचों और स्पॉर्ट स्टाफ का शुक्रिया करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा सपॉर्ट किया। मैं उस खेल को ऑफिशली छोड़ रहा हूं, जो मुझे सबसे अधिक प्यारा है।' अपने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए इरफान भावुक हो गए। बता दें कि इरफान ने अपना आखिरी इंटरनैशनल क्रिकेट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 अक्टूबर, 2012 को खेला था, जो टी-20 था। टेस्ट में इरफान का प्रदर्शनइरफान पठान के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए टेस्ट 29 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 31.57 की औसत से 1105 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम 32.26 की औसत से 100 विकेट हैं, जबकि बेस्ट बोलिंग 59 रन देकर 7 विकेट है। टेस्ट में उन्होंने 2 बार 10 या उससे अधिक विकेट, 7 बार 5 विकेट और 2 बार 4 विकेट झटके हैं।
- पहला मैच vs ऑस्ट्रेलिया: दिसंबर 12-16, 2003
- आखिरी मैच vs साउथ अफ्रीका: अप्रैल 3-5, 2008
- पहला मैच vs ऑस्ट्रेलिया: जनवरी 9, 2004
- आखिरी मैच vs श्रीलंका: अगस्त 4, 2012
- पहला मैच vs साउथ अफ्रीका: दिसंबर 1, 2006
- आखिरी मैच vs साउथ अफ्रीका: अक्टूबर 2, 2012
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39NEeJ4
No comments:
Post a Comment