तीसरा वनडे: AUS ने चुनी बैटिंग, रोहित-शिखर फिट - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 19, 2020

तीसरा वनडे: AUS ने चुनी बैटिंग, रोहित-शिखर फिट

बेंगलुरुभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बेंगलुरु में खेला जा रहा है। यहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स के लिए खुश खबरी है। ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन फिट हैं और मैच खेल रहे हैं। इससे पहले मुंबई में ऑस्ट्रेलिया टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि राजकोट में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दिया। पिच और मौसमबेंगलुरु की पिच पर एक बार फिर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए पिछले दो मैचों में क्रमश: कुल 709 और 647 रन बने थे। हालांकि बाद में बोलिंग करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है। जहां तक सवाल मौसम का है तो मैच के लिए माकूल परिस्थितियां हैं और बारिश का कोई खतरा नहीं है। आईसीसी वनडे रैंकिंग्स
  • भारत 2
  • ऑस्ट्रेलिया 4
आमना सामना
  • कुल मैच 139
  • भारत जीता 51
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 78
  • बेनतीजा 10
टीमें भारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और नवदीप सैनी। ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हेजलवुड और एडम जांपा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RvhAN7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages