AO: फेडरर ने पहले दौर में जीत का रेकॉर्ड कायम रखा - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 20, 2020

AO: फेडरर ने पहले दौर में जीत का रेकॉर्ड कायम रखा

मेलबर्नस्विट्जरलैंड के दिग्गज 20 साल पहले पदार्पण करने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन में कभी पहले दौर में बाहर नहीं हुए और इस स्टार खिलाड़ी ने सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रखा। अपने 21वें ग्रैंडस्लैम खिताब की कवायद में लगे इस इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने स्टीव जॉनसन को 6-3, 6-2, 6-2 से हराकर साल के पहले ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर में जगह बनाई। फेडरर ने टूर्नमेंट से पहले कहा था कि उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन से ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं क्योंकि अपने परिवार के साथ समय बिताने के कारण वह एटीपी कप में हिस्सा नहीं ले पाए थे। पढ़ें, इस तरह से वह बिना अभ्यास के रॉड लेवर ऐरना पर उतरे लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी के खिलाफ उन्होंने किसी समय इसका अहसास नहीं होने दिया। उन्होंने पहला सेट 6-3 से जीता जिसके बाद अगले दोनों सेट 6-2 से अपने नाम किए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2RBGqL8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages