नई दिल्लीखराब राजनयिक रिश्तों के बीच भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को साथ खेलते देखने की संभावना फिलहाल नहीं है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुष्टि कर दी है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी अगले साल एशिया XI टीम में एक साथ नहीं खेलेंगे। मार्च 2020 में बांग्लादेश की मेजबानी में एशिया XI और वर्ल्ड XI के बीच 2 टी20 मैच खेले जाने हैं। बीसीसीआई के सचिव जयेश जॉर्ज ने कहा है कि साफ संदेश है कि पाकिस्तान के किसी भी क्रिकेटर को एशिया XI टीम का हिस्सा बनने के लिए बुलाया नहीं जाएगा। बीसीसीआई चीफ यह तय करेंगे कि भारत के कौन से 5 खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बनेंगे। जॉर्ज ने आईएएनएस से कहा, 'हमें यह जानकारी है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी एशिया XI का हिस्सा नहीं होंगे। यह मेसेज है, इसलिए कोई सवाल नहीं उठता कि दोनों देश साथ खेलें। सौरभ गांगुली तय करेंगे कि भारत के 5 खिलाड़ी एशिया XI का हिस्सा होंगे।' हालांकि गांगुली ने पहले कहा था कि यह मुकाबला एशिया XI बनाम वर्ल्ड XI है और इसके लिए आईसीसी की ओर से स्वीकार्यता चाहिए होगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) बोंगबंधु शेख मुजीब उर रहमान, बांग्लादेश के फाउंडर, की जन्मशताब्दी मना रहा है और इसी के चलते उसकी मेजबानी में 2 टी20 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी ने इन मैचों को आधिकारिक स्टेटस (इंटरनैशनल) देने को कहा है। पहले रिपोर्ट आई थी कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या को एशिया XI टीम का हिस्सा बनने को कहा था।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/37aUu4B
No comments:
Post a Comment