कुआलालम्पुरविडियो असिस्टेंट रेफरी (वीएआर) सिस्टम अगले साल थाइलैंड की मेजबानी में होने वाली एएफसी अंडर-23 चैंपियनशिप में लागू किया जाएगा। एशियाई फुटबॉल संघ ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, यह अंडर-23 चैंपियनशिप एएफसी का पहला टूर्नमेंट होगा जिसके सभी 32 मैचों में का उपयोग किया जाएगा। इससे पहले 2019 एएफसी एशियन कप के क्वॉर्टर फाइनल दौर से वीएआर का उपयोग किया गया था। एएफसी के अध्यक्ष शेख सलमान बिन इब्राहिम अल खलीफा ने कहा, ‘एशियाई फुटबॉल पहले से ही विश्व स्तर की है और हम इस बात को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि हम नई तकनीक का भरपूर इस्तेमाल कर सकें।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम इस सफलता को लेकर आगे बढ़ेंगे और एएफसी अंडर-23 चैंपियनशिप हमारे सामने एक शानदार मौका लेकर आएगी।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Ss6LgS
No comments:
Post a Comment