बुमराह, धवन की वापसी, रोहित को T20 से आराम - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 23, 2019

बुमराह, धवन की वापसी, रोहित को T20 से आराम

नई दिल्लीफिट हो चुके तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अगले महीने घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए सोमवार को भारतीय टीम में वापसी की। शीर्ष बल्लेबाज रोहित शर्मा को टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी दोनों टीमों में वापसी की है। भारतीय ओपनर शिखर धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण उनके घुटने पर 25 टांके लगाने पड़े थे। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने यहां पांच सदस्यीय समिति की बैठक के बाद टीम की घोषणा की। पढ़ें, बुमराह पीठ में ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ के कारण टीम से बाहर थे और हाल में उन्होंने विशाखापत्तनम में वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारत के नेट सत्र के दौरान गेंदबाजी की थी। रोहित शर्मा ने साल 2019 में तीनों फॉर्मेट में 10 शतक समेत कुल 2442 रन बनाकर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का रेकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी जीता। पढ़ें, भारत पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज 14 जनवरी से होगी। रोहित के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। ऐसा है शेड्यूल 5 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, पहला टी20 (गुवाहाटी) 7 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, दूसरा टी20 (इंदौर) 9 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, तीसरा टी20 (पुणे) 14 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे (मुंबई) 17 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे (राजकोट) 19 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे (बेंगलुरु)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35QoUJf

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages