SA vs ENG: सेंचुरियन टेस्ट में गेंदबाजों का ऐसा धमाल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 27, 2019

SA vs ENG: सेंचुरियन टेस्ट में गेंदबाजों का ऐसा धमाल

सेंचुरियनवर्नोन फिलैंडर की अगुवाई में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां अपनी टीम को पहली पारी में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। इंग्लैंड की टीम ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक साउथ अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर कर अच्छी वापसी की जिससे मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर दिन भर में 15 विकेट गिरे। इंग्लैंड का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 142 रन था, लेकिन उसने अपने आखिरी सात विकेट 39 रन के अंदर गंवाए और उसकी पूरी टीम 181 रन पर सिमट गई। इस सीरीज के बाद संन्यास लेने की घोषणा कर चुके फिलैंडर ने 16 रन देकर चार, कैगिसो रबाडा ने 68 रन देकर तीन और एनरिच नोर्त्ज ने 47 रन देकर दो विकेट लिए। अपनी पहली पारी में 284 रन बनाने वाले साउथ अफ्रीका ने इस तरह से 103 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। उसने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 72 रन बनाए हैं और उसकी कुल बढ़त 175 रन की हो गई है। जेम्स एंडरसन ने एडेन मार्कराम (पांच) को पहले ओवर में ही पगबाधा आउट करके इंग्लैंड को फिर से अच्छी शुरुआत दिलाई। स्टुअर्ट ब्रॉड ने उनका स्थान लेने के लिए उतरे जुबैर हमजा (चार) को विकेट के पीछे कैच कराया। जोफ्रा आर्चर (37 रन देकर दो) ने डीन एल्गर (22) और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (20) को आउट करके इंग्लैंड की उम्मीदें बरकरार रखी। स्टंप उखड़ने के समय रूसी वान डर डुसेन 17 और नाइटवाचमैन नोर्त्ज चार रन पर खेल रहे थे। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से जो डेनली (50) ने अर्धशतक जमाया। उन्होंने बेन स्टोक्स (35) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़े लेकिन यह साझेदारी टूटते ही विकेटों का पतन शुरू हो गया। आलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने डेनली को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। तेज गेंदबाज नोर्त्ज ने अगले ओवर में जॉनी बेयरस्टॉ (एक) को बोल्ड किया और फिर स्टोक्स का कीमती विकेट लिया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ढीला शॉट खेला और विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक ने पारी का पांचवां कैच लेने में गलती नहीं की। इससे इंग्लैंड का स्कोर छह विकेट पर 150 रन हो गया। डि कॉक ने इसके बाद फिलैंडर की गेंद पर जोस बटलर (12) का कैच भी लिया। दूसरे छोर पर रबाडा ने सैम कुरेन (20) और ब्राड (दो) को पविलियन भेजा जबकि फिलैंडर ने आर्चर (तीन) को बोल्ड करके इंग्लैंड की पारी का अंत किया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Q2VfqT

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages