कमिंस ने बताया, IPL के पैसे का क्या करेंगी गर्लफ्रेंड - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 24, 2019

कमिंस ने बताया, IPL के पैसे का क्या करेंगी गर्लफ्रेंड

मेलबर्नइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ी बने अभी तक इस सोच में है कि वह 15.5 करोड़ रुपये का क्या करेंगे लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को यकीन है कि धन की इस वर्षा का उन पर कोई असर नहीं होगा। कमिंस को 2 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल (10 . 75 करोड़) को पछाड़ा। कमिंस ने न्यू जीलैंड के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा, ‘मैं पूरी कोशिश करूंगा कि बदलूं नहीं। खुशकिस्मत हूं कि अच्छे लोग मेरे आसपास हैं।’ यह पूछने पर कि वह इन पैसों का क्या करेंगे, उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने कोई प्लान नहीं बनाया है। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि क्या करूंगा। मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा कि हम अब अपने डॉग को कुछ खिलौने और दिला सकते हैं। उनकी प्राथमिकतायें तय हैं।’ देखें, 26 साल के कमिंस ने कहा, ‘मैं क्रिकेट इसलिए खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है। जो कुछ भी मिला, उसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’ कमिंस फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर काबिज हैं। उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर आईपीएल नीलामी के दौरान दूसरी टीमों ने भी दांव लगाया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2sgVqFO

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages