IPL: नहीं बिके यूसुफ, इरफान ने लिखा इमोशनल मेसेज - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 20, 2019

IPL: नहीं बिके यूसुफ, इरफान ने लिखा इमोशनल मेसेज

नई दिल्लीआईपीएल-2020 की नीलामी में किसी टीम द्वारा नहीं खरीदे जाने के बाद दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान ने अपने बड़े भाई को ढांढस दिया है। भारतीय क्रिकेट के सबसे डायनामिक ऑलराउंडर्स में एक माने जाने वाले यूसुफ को आईपीएल के अगले संस्करण के लिए किसी टीम ने नहीं खरीदा। इसके बाद इरफान ने अपने भाई की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि इस तरह की छोटी-मोटी घटनाएं आपके करियर का पैमाना नहीं हो सकतीं। इरफान ने ट्वीट किया, ‘इस तरह की छोटी घटनाएं आपके करियर को परिभाषित नहीं कर सकतीं। आपका करियर शानदार रहा है। आप सही मायने में मैच विजेता रहे हैं। हम आपसे प्यार करते हैं लाला।’ यूसुफ का पेस प्राइस एक करोड़ रुपये था लेकिन 174 आईपीएल मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। यूसुफ ने अपने करियर में 2241 रन बनाए हैं और 42 विकेट भी लिए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34C1CW9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages