IPL: 3 हॉट फेवरिट प्लेयर, जिनपर बरसेगा पैसा! - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 18, 2019

IPL: 3 हॉट फेवरिट प्लेयर, जिनपर बरसेगा पैसा!

कोलकाताइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के नए सीजन के लिए नीलामी आज होनी है। वैसे तो फ्रैंचाइजियों के पास लगभग प्रमुख खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हैं, लेकिन कोलकाता में लगने वाले इस मेले में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनपर बड़ी बोली लग सकती है। ऑक्शन के लिए मौजूदा लिस्ट में शामिल प्लेयर्स की क्षमता को देखा जाए तो ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ऑलराउंडर , वेस्ट इंडीज के और इंग्लैंड हॉट फेवरिट हैं तो यशस्वी, ईशान और प्रियम यंग जैसे यंग टैलेंट भी शामिल हैं। डार्क हॉर्स की लिस्ट में एलेक्स कैरी और मुशफिकुर रहीम जैसे दिग्गज शामिल हैं। आइए जानें, इनके बारे में... 1. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) बेस प्राइस- 2 करोड़ रुपये आईपीएल रेकॉर्ड: मैच 69, रन 1397, स्ट्राइक रेट 161.13, हाफ सेंचुरी 6, विकेट 16 पढ़ें- क्यों लग सकती है बड़ी बोलीइस लीग के सबसे आकर्षक खिलाड़ियों में मैक्सी हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर गेंद और बल्ले दोनों से विपक्षी खेले में तहलका मचाने में सक्षम है। मैक्सवेल का सबसे बड़ा हथियार है उनका शॉट सिलेक्शन, जिसमें स्विच हिट जैसे कई ऐसे शॉट शामिल हैं जो समय-समय पर फील्डिंग टीम को हैरान करते रहे हैं। 2. शिमरॉन हेटमायर (वेस्ट इंडीज) बेस प्राइस: 50 लाख रुपये आईपीएल रेकॉर्ड: मैच 5, रन 90, स्ट्राइक रेट 123.28, हाफ सेंचुरी 1 क्यों लग सकती है बड़ी बोली22 वर्षीय युवा वेस्ट इंडीज का नया क्रिस गेल माना जा रहा है। मैदान में चारों ओर बड़ी हिट लगाने में सक्षम इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ महीने में ही इंटरनैशनल लेवल पर अपनी धाक जमा ली है। 3. जेसन रॉय (इंग्लैंड) बेस प्राइस: 1.50 करोड़ रुपये आईपीएल रेकॉर्ड: मैच 8, रन 179, स्ट्राइक रेट 132.58, हाफ सेंचुरी 1 क्यों लग सकती है बड़ी बोलीइंग्लैंड के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में जेसन का नाम है। उनकी बल्लेबाजी क्षमता देखते हुए कोई भी फ्रैंचाइजी पैसा लगाने से पीछे नहीं हटेगी। फेवरिट युवा- युवाओं की बात करें तो सबसे अधिक चर्चा यशस्वी जायसवाल, प्रियंम गर्ग और ईशान पोरेल की हो रही है। 1. यशस्वी जायसवाल ( उम्र 18 वर्ष) लिस्ट ए मैचों में डबल सेंचुरी बनाने वाले बल्लेबाज होने का वर्ल्ड रेकॉर्ड यशस्वी के नाम ही हैं। उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम इंडिया में सिलेक्ट किया गया है। आक्रामक बैटिंग करने में माहिर हैं। 2. प्रियम गर्ग (उम्र: 19)मौजूदा भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान हैं। अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू पर सेंचुरी बना चुके हैं। टी20 मैचों में 133 का स्ट्राइक रेट रखते हैं जो प्रभावी हैं 3. ईशान पोरेल (उम्र 21 वर्ष) 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सटीक बाउंसर और यॉर्कर मारने वाले इस युवा गेंदबाज ने हाल ही में देवधर ट्रोफी के फाइनल में 5 विकेट झटके थे। ये हैं डार्क हॉर्स- इस कैटिगरी में ऑस्ट्रेलिया के होनहार विकेटकीपर एलेक्स कैरी, बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम और हेडन वॉल्श को शामिल किया जा सकता है। 1. एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया, उम्र 28 वर्ष)विकेटकीपर हैं और स्पिन बोलिंग को बहुत अच्छे से खेलते हैं। टी20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 134 का है 2. मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश, उम्र: 32 वर्ष)दमदार विकेटकीपर होने के साथ ही स्पिन बोलिंग के खिलाफ खेलने में माहिर माने जाते हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ 60 रन की दमदार पारी खेल अपनी टीम को टी20 मैच जीता चुके हैं 3. हेडन वॉल्श (वेस्ट इंडीज, उम्र 27)यह लेग स्पिनर इस साल की कैरेबियन प्रीमियर लीग में 22 विकेट ले चुका है। मौजूदा भारत दौरे पर टी20 सीरीज में भी वॉल्श का प्रदर्शन दमदार रहा


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2s0mGbu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages