IPL 2020 ऑक्शन आज, जानिए 10 अहम बातें - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 18, 2019

IPL 2020 ऑक्शन आज, जानिए 10 अहम बातें

कोलकाताइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां एडिशन अगले साल आयोजित होगा, जिसके लिए आज कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। वैसे तो कुल 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, लेकिन 8 फ्रैंचाइजियां अधिकतम 73 खिलाड़ी (29 विदेशी समेत) ही खरीद सकती हैं। ऐसा अनुमान है कि इस बार वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ियों पर सभी फ्रैंचाइजी का ध्यान होगा। कुछ युवा भी बड़े करार हासिल कर सकते हैं। नीलामी में 14 से 48 साल तक के खिलाड़ी होड़ में होंगे। 48 के तांबे तो 14 के नूर भी नीलामी में भारत के 48 साल के प्रवीण तांबे सबसे उम्रदराज जबकि अफगानिस्तान के 14 साल के नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। 8 अक्टूबर 1971 को जन्मे तांबे 3 आईपीएल टीमों राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लॉयंस और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे हैं और कुल 33 आईपीएल मैच खेल 28 विकेट ले चुके हैं। उनके नाम आईपीएल में एक हैट-ट्रिक भी है। लेग स्पिनर तांबे की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। 3 जनवरी 2005 को जन्मे नूर की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है और वह चाइनामैन बोलर हैं। नूर को अफगानिस्तान में भविष्य का राशिद खान और मुजीब उर रहमान बताया जा रहा है। उन्होंने भारत की अंडर-19 टीम के खिलाफ हाल ही में हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज में 9 विकेट चटकाए थे। पढ़ें- रिटेन खिलाड़ियों में विराट सबसे महंगे नीलामी से पहले 8 टीमें कुल 127 खिलाड़ियों (35 विदेशी खिलाड़ी शामिल) को रिटेन कर चुकी हैं। इनमें सबसे महंगे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली हैं जिनकी कीमत 17 करोड़ रुपये है। बैंगलोर टीम ने साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स को भी रिटेन किया है जिनकी कीमत 11 करोड़ रुपये है। रिटेन की लिस्ट में ये भी 10 करोड़ से ऊपर 10 या इससे ज्यादा करोड़ रुपये की कीमत वाले रिटेन किए गए अन्य खिलाड़ियों में चेन्नै सुपर किंग्स में एमएस धोनी (15 करोड़ रुपये) और सुरेश रैना (11 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत (15 करोड़ रुपये), किंग्स इलेवन पंजाब में लोकेश राहुल (11 करोड़ रुपये), कोलकाता नाइटराइडर्स में सुनील नरेन (12.5 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा (15 करोड़ रुपये) और हार्दिक पंड्या (11 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स में स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स (दोनों 12.5-12.5 करोड़ रुपये) और सनराइजर्स हैदराबाद में डेविड वॉर्नर (12.5 करोड़ रुपये) और मनीष पांडे (11 करोड़ रुपये) शामिल हैं। बेस प्राइस (रुपये में) खिलाड़ी 2 करोड़ रुपये- पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल (सभी ऑस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका) और एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) 1.5 करोड़ रुपये- रॉबिन उथप्पा (भारत), इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स (सभी इंग्लैंड), शॉन मार्श, एडम जांपा (दोनों ऑस्ट्रेलिया) 1 करोड़ रुपये- पीयूष चावला, यूसुफ पठान, जयदेव उनादकत (तीनों भारत), आरोन फिंच, एंड्रयू टाई (दोनों ऑस्ट्रेलिया), टिम साउदी, मार्टिन गप्टिल, कोलिन मुनरो (न्यू जीलैंड) उथप्पा सबसे महंगे इंडियन दो करोड़ रुपये बेस प्राइस में 7 खिलाड़ी हैं और ये सभी विदेशी हैं। दूसरी ओर, सबसे अधिक बेस प्राइस वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (1.5 करोड़ रुपये) हैं। पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकत 1 करोड़ बेस प्राइस वाली लिस्ट में शामिल हैं। पढ़ें- ये 8 फ्रैंचाइजियां लगाएंगी बोलीऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), मुंबई इंडियंस (MI), चेन्नै सुपर किंग्स (CSK), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP), दिल्ली कैपिटल्स (DC), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रैंचाइजियां बोली लगाएंगी। IPL-2020 ऑक्शन में क्या-क्या खास
  • 332 कुल खिलाड़ी
  • 186 भारतीय
  • 143 विदेशी
  • 3 असोसिएट देश
  • 8 फ्रैंचाइजी लगाएंगी बोली
किस बेस प्राइस में कितने खिलाड़ी
  • 2 करोड़ रुपये: 7 खिलाड़ी
  • 1.5 करोड़ रुपये: 10 खिलाड़ी
  • एक करोड़ रुपये: 23 खिलाड़ी
  • 75 लाख रुपये: 16 खिलाड़ी
  • 50 लाख रुपये: 79 खिलाड़ी
  • 40 लाख रुपये: 5 खिलाड़ी
  • 30 लाख रुपये: 5 खिलाड़ी
  • 20 लाख रुपये: 187 खिलाड़ी


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34zqWfs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages