India vs West Indies: विंडीज ने भारत को दिया 316 रनों का लक्ष्य - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 22, 2019

India vs West Indies: विंडीज ने भारत को दिया 316 रनों का लक्ष्य

कटक (89) और कप्तान केरन पोलार्ड (नाबाद 74) के शानदार अर्धशतकों की मदद से वेस्ट इंडीज ने रविवार को बाराबाती स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 315 रनों का मजबूत स्कोर बना लिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज टीम को एविन लुइस (21) और शे होप (42) ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दी। इसके बाद मेहमान टीम ने 144 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इनमें लुइस और होप के अलावा शिमरोन हेटमायर (37) और रोस्टन चेज (38) के विकेट भी शामिल हैं। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। हेटमायर और चेज के आउट होने के बाद पूरन और पोलार्ड ने पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की बेहतरीन साझेदारी करके विंडीज को मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। पूरन ने 64 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के लगाए। उनका यह पांचवां अर्धशतक है। पोलार्ड ने 51 गेंदों पर तीन चौके और सात छक्के लगाए। उनका यह 10वां अर्धशतक है। जेसन होल्डर ने चार गेंदों पर एक चौके की मदद से नाबाद सात रनों का योगदान दिया। पोलार्ड ने इसके बाद होल्डर के साथ छठे विकेट के लिए 36 रनों की अविजित साझेदारी करके विंडीज को पांच विकेट पर 316 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया। विंडीज के बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अंतिम पांच ओवरों में 77 और 10 ओवरों में 118 रन जुटाए। भारत की ओर से अपना पदार्पण मैच खेल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने दो और मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए। पिछले मैच में अपने वनडे करियर की दूसरी हैट्रिक लेने वाले कुलदीप को इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला और उन्होंने अपने 10 ओवरों में 67 रन खर्च कर डाले।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PNhxwI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages