चेन्नैइंग्लैंड के हरफनमौला ने चेन्नै सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका ’ बताया है। आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने करन को चेन्नै टीम ने साढे पांच करोड़ रुपये में खरीदा। चेन्नै और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी थी। करन ने अपनी नई टीम द्वारा पोस्ट किए गए एक विडियो में कहा, ‘चेन्नै आकर अपने नए साथियों से मिलने , कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं। मेरे लिए यह उनसे सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि हम ट्रोफी जीतेंगे।’ पढ़ें, करन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिन्होंने एक हैट-ट्रिक भी लगाई थी। लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे चेन्नै में खेलने का इंतजार है। पिछले साल मैंने चेन्नै के खिलाफ खेला और इस बार मैं चेन्नै की टीम में रहूंगा। यह काफी खास होगा। हम दर्शकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MjCuwV
No comments:
Post a Comment