पीएसजी छोड़ने के मूड में नहीं हैं नेमार - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 17, 2019

पीएसजी छोड़ने के मूड में नहीं हैं नेमार

पैरिस पैरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के अपने क्लब को छोड़ने के विचार में नहीं हैं। नेमार ने कहा कि उनकी अपने क्लब को छोड़ने की फिलहाल कोई इच्छा नहीं है। नेमार चोटिल होने के कारण इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं और अब वह टीम में वापसी करने के लिए काम कर रहे हैं। नेमार ने फ्रांस फुटबॉल से एक साक्षात्कार में कहा, ‘आप यहां से क्यों छोड़ना चाहेंगे। मेरे अनुबंध में अभी भी दो साल बाकी है। टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। हमारा ध्यान इस सीजन में अच्छा करने पर है।’ नेमार पर इस साल दुष्कर्म के भी आरोप लगे थे और बाद में उनके ऊपर लगाए गए आरोप को हटा लिया गया था। उन्होंने कहा कि ये सब उन्हें मीडिया में बदनाम करने के लिए किया गया था। नेमार ने कहा, ‘ज्यादा लोग असली नेमार को नहीं जानते हैं। केवल मेरे माता-पिता और दोस्त ही जानते हैं। इसलिए लोग थोड़ी अलग नजरिए से देख रहे हैं। असली नेमार बेहद शांतिपूर्वक और बहुत खुश है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34t9B7T

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages