कोहली दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 25, 2019

कोहली दशक के पांच सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल

लंदन भारतीय कप्तान को विजडन क्रिकेट अलमानैक ने चार अन्य के साथ दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों की सूची में शामिल किया है। कोहली के अलावा साउथ अफ्रीका के डेल स्टेन और एबी डि विलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और महिला क्रिकेट की दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी इस सूची में शामिल हैं। कोहली ने पिछले दस साल में किसी भी अन्य बल्लेबाज की तुलना में 5,775 अधिक रन बनाए और वह इस दशक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे। इस 31 वर्षीय बल्लेबाज को दशक की विजडन टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है जबकि वह एकदिवसीय टीम में भी शामिल हैं। विजडन ने लिखा है, ‘वह प्रतिभाशाली है। इंग्लैंड के 2014 के दौरे के आखिर से लेकर बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में कोलकाता टेस्ट तक उन्होंने 63 की औसत से रन बनाए जिसमें 21 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।’ इसमें लिखा गया है, ‘वह तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में कम से कम 50 की औसत से रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। यहां तक कि हाल में स्टीव स्मिथ ने भी टिप्पणी की थी कि उनके जैसा कोई नहीं है।’ विजडन के अनुसार, ‘सचिन तेंडुलकर के संन्यास लेने और महेंद्र सिंह धोनी के करियर के अवसान की तरफ बढ़ने के बाद विश्व में कोई भी अन्य क्रिकेटर ऐसा नहीं है जो हर दिन कोहली जैसे दबाव में खेलता हो।’ कोहली ने पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में 27 शतकों की मदद से 7,202 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 11,125 और टी20 में 2,633 रन बनाए। उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 70 शतक दर्ज हैं और वह केवल तेंडुलकर (100) और रिकी पोंटिंग (71) से पीछे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ES8T9F

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages