रणजी: इशांत, सिमरजीत के दम पर दिल्ली का पलड़ा भारी - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 26, 2019

रणजी: इशांत, सिमरजीत के दम पर दिल्ली का पलड़ा भारी

नई दिल्लीपेसर इशांत शर्मा और सिमरजीत सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली ने ग्रुप ए में हैदराबाद के खिलाफ पारी से जीत की दहलीज पर कदम बढ़ा दिए। पहली पारी में 284 रन बनाने के बाद दिल्ली ने हैदराबाद को 29 ओवर में 69 रन पर आउट कर दिया। इशांत ने 10 ओवर में 19 रन देकर और सिमरजीत ने 10 ओवर में 23 रन देकर 4-4 विकेट लिए। बायें हाथ के तेज गेंदबाज पवन सुयाल को दो विकेट मिले। सूर्यग्रहण के कारण दूसरे दिन आज पूरे समय का खेल नहीं हुआ। फॉलोऑन खेलते हुए हैदराबाद ने दूसरी पारी के दो विकेट 20 रन पर गंवा दिए थे। दोनों विकेट हरफनमौला कुंवर बिधुड़ी ने लिए। पढ़ें, हैदराबाद को पारी की हार से बचने के लिए 185 रन और बनाने हैं। इससे पहले दिल्ली ने आखिरी चार विकेट 15 रन के भीतर गंवा दिए। शिखर धवन (140) आउट होने वाले दिल्ली के आठवें बल्लेबाज रहे। तेज गेंदबाज एम रवि किरण ने आज चारों विकेट लिए। बंगाल टीम 289 पर सिमटीवहीं, कोलकाता में आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रोफी ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक बंगाल की टीम 289 रन पर आउट हो गई। बंगाल की पारी 104 ओवर तक चली लेकिन इसमें तीन बार बाधा आई। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तब आंध्र ने अपनी पहली पारी भी शुरू नहीं की थी। दूसरे दिन 101 मिनट का खेल ही हो सका जिसमें 21 ओवर फेंके गए। बंगाल ने बाकी छह विकेट 48 रन के भीतर गंवा दिए। पढ़ें, सुबह मेजबान टीम ने चार विकेट पर 241 रन से आगे खेलना शुरू किया था। बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक रमन दूसरी गेंद पर आउट हो गए जो अपने कल के स्कोर में दो रन ही जोड़ सके थे। तेज गेंदबाज शाहबाज अहमद ने 78 रन देकर 4 विकेट लिए। सूर्यग्रहण के कारण मैच दो घंटे देर से शुरू हुआ और लंच ब्रेक 11:48 तक चला। बंगाल ने आखिरी चार विकेट 9 रन के भीतर गंवा दिए। केरल की पहली पारी 70 रन पर ढेरसूरत में 268 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिये थे। गुजरात के 127 रन के जवाब में केरल की पहली पारी 70 रन पर सिमट गई थी। गुजरात ने दूसरी पारी में 210 रन बनाए थे। नागपुर में विदर्भ और पंजाब के बीच दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। विदर्भ ने पहले दिन छह विकेट पर 196 रन बना लिए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SrLt2Z

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages