सूर्यकुमार टीम इंडिया में नहीं, हरभजन ने उठाए सवाल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 24, 2019

सूर्यकुमार टीम इंडिया में नहीं, हरभजन ने उठाए सवाल

नई दिल्लीभारतीय ऑफस्पिनर ने भारतीय क्रिकेट टीम के सिलेक्शन के लिए तरीके पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली आगामी सीरीज के लिए क्यों अनदेखा किया गया। 29 वर्षीय सूर्यकुमार को न्यू जीलैंड के खिलाफ 2 टूर मैचों और 3 वनडे मैचों के लिए भारत 'ए' टीम का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि दाएं हाथ का यह बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं बना सका। वह घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और हाल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। देखें, हरभजन ने ट्विटर पर सूर्यकुमार को टैग करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं कि सूर्यकुमार यादव ने क्या गलत किया है। दूसरे क्रिकेटरों की तरह रन बनाने के अलावा टीम इंडिया, इंडिया ए, इंडिया बी के लिए सिलेक्शन, अलग-अलग क्रिकेटरों के लिए अलग नियम?' भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 इंटरनैशनल मैचों की सीरीज 5 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। सूर्यकुमार ने 73 फर्स्ट क्लास मैचों में 43.53 की औसत से कुल 4920 रन बनाए हैं। उनके नाम 149 टी20 मैचों में 3012 रन हैं। हाल में उन्होंने रणजी ट्रोफी के मैच में बडौदा के खिलाफ 102 रन की नाबाद पारी खेली थी।आईपीएल में भी उनका रेकॉर्ड शानदार है, उन्होंने 85 मैचों में अब तक 7 अर्धशतकों की मदद से कुल 1548 रन बनाए हैं। वह फिलहाल मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करते हैं। पढ़ें, श्रीलंका के खिलाफ टी20 - भारतीय टीम: विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे- भारतीय टीम: विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, केदार जाधव, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ऐसा है शेड्यूल5 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, पहला टी20 (गुवाहाटी) 7 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, दूसरा टी20 (इंदौर) 9 जनवरी- भारत vs श्रीलंका, तीसरा टी20 (पुणे) 14 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे (मुंबई) 17 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे (राजकोट) 19 जनवरी- भारत vs ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे (बेंगलुरु)


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Mo2jfa

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages