कुलदीप यादव ने हैटट्रिक को सर्वश्रेष्ठ - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 19, 2019

कुलदीप यादव ने हैटट्रिक को सर्वश्रेष्ठ

विशाखापत्तनम खराब फार्म के कारण टीम से निकाले जाने पर पिछले कुछ अर्से से दबाव महसूस कर रहे कुलदीप यादव ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ हैटट्रिक को अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करार दिया। 2017 से 2019 तक टीम का अभिन्न अंग रहे कुलदीप पिछले आईपीएल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। विश्व कप में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह चार महीने तक टीम से बाहर रहे। वह बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हैटट्रिक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। उन्होंने भारत की 107 रन से जीत के बाद कहा , ‘ पिछले दस महीने काफी कठिन थे। लगातार अच्छा खेलने के बाद ऐसा दौर आता है जब विकेट नहीं मिलते और आप अपनी गेंदबाजी को लेकर सोच में पड़ जाते हैं। विश्व कप के बाद मैं टीम से बाहर रहा। उसके बाद चार महीने काफी मेहनत की।’ उन्होंने कहा , ‘ वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में टी20 मैच पिछले चार साल में भारत का पहला मैच था। मैं नर्वस था क्योंकि काफी समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला था। यह हैट्रिक सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि मुझ पर काफी दबाव था।’ पढ़े- हैटट्रिक गेंद से पहले उनके दिमाग में क्या चल रहा था, यह पूछने पर कुलदीप ने कहा कि वह दुविधा में थे कि अलजारी जोसेफ को कौन सी गेंद डाले। उन्होंने कहा कि खराब दौर में भी उन्हें यह कभी नहीं लगा कि वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्होंने विविधता पर काम किया। उन्होंने कहा , ‘ मैने विविधता,रफ्तार और सटीक गेंदों पर काम किया। पिछले दो वनडे में प्रदर्शन अच्छा रहा। मैं खुश हूं कि विविधता के साथ गेंदबाजी की ।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Z5w7m7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages