पाक के नए स्टार आबिद ने कभी मोटापे के कारण झेली उपेक्षा - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 16, 2019

पाक के नए स्टार आबिद ने कभी मोटापे के कारण झेली उपेक्षा

रावलपिंडीपाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने कभी मोटापे के कारण उनकी अनदेखी की थी लेकिन ने संयम नहीं छोड़ा और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान बल्लेबाजी में इतिहास रच डाला। 2009 में हुए आतंकवादी हमले के 10 साल बाद अपनी सरजमीं पर पहले टेस्ट में पाकिस्तान के लिए अगर कुछ सबसे अच्छा रहा तो आबिद के रूप में उसे नया सितारा मिला। रावलपिंडी टेस्ट में रचा इतिहासबारिश के कारण पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट ड्रॉ रहा। इस टेस्ट में आबिद ने शतक जड़ा और वनडे तथा टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण के साथ सैकड़ा जमाने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने रावलपिंडी में नाबाद 109 रन बनाए जबकि मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण के साथ 112 रन की पारी खेली थी। पढ़ें, सिलेक्टर्स ने बताया था अनफिट32 बरस के आबिद को हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता देर से मिली। लाहौर के मोजांग इलाके के रहने वाले आबिद को शहर के चयनकर्ताओं ने भी एक बार खारिज कर दिया था। उन्होंने इस्लामाबाद के लिए खेलते हुए 2012-13 सत्र में 1083 रन बनाए। इसके बावजूद वह राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान नहीं खींच सके जिनका तर्क था कि वह मोटे हैं और फिट भी नहीं है। वर्ल्ड कप टीम में नहीं शामिल किए गएइंग्लैंड के खिलाफ पांच रन पर आउट होने के बाद उन्हें वनडे विश्व कप की टीम में भी नहीं रखा गया। इससे उन्होंने अपने आदर्श भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर से मिलने का मौका भी गंवा दिया। पढ़ें, पता था कि टाइम आएगाउन्होंने कहा, ‘मैं सचिन तेंडुलकर से नहीं मिल सका क्योंकि मैं वर्ल्ड कप टीम में नहीं था। मैने सब्र नहीं छोड़ा और मुझे पता था कि मेरा टाइम भी आएगा।’ सितंबर में कायदे आजम ट्रोफी में सिंध के लिए नाबाद 249 रन बनाने वाले आबिद को पाकिस्तान की टेस्ट टीम में मौका मिला। दोनों टेस्ट में हालांकि वह टीम में जगह नहीं बना सके। पाकिस्तान को दोनों में बुरी तरह पराजय झेलनी पड़ी। आखिर में उन्हें रावलपिंडी टेस्ट में मौका मिला। बारिश के कारण पहले तीन दिन 91.3 ओवर ही फेंके जा सके और चौथे दिन खेल नहीं हो सका। पांचवें दिन आबिद ने हालांकि शतक जड़ डाला।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PTcPfq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages