क्रिसमस: 'सैंटा' संग सचिन, रहाणे ने पहनी कैप - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, December 25, 2019

क्रिसमस: 'सैंटा' संग सचिन, रहाणे ने पहनी कैप

नई दिल्लीदिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर, भारतीय स्टार अजिंक्य रहाणे और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को विश किया। सचिन ने बुधवार को क्रिसमस के मौके पर सैंटा क्लॉज के साथ तस्वीर पोस्ट की। भारत रत्न से सम्मानित इस क्रिकेटर ने साथ ही सभी को इस क्रिसमस पर विश किया और एक मेसेज भी लिखा। 46 वर्षीय सचिन सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सभी को मेरी क्रिसमस, हमारे दिलों और घरों में खूब सारी खुशियां इस क्रिसमस पर आएं। उम्मीद करता हूं कि आपका परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीते।' सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने भी अपने फैंस को क्रिसमस विश किया। उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वह सैंटा कैप पहने खड़े हैं। स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी क्रिसमस विश किया। सुरेश रैना ने 2 दिन पहले ही क्रिसमस ट्री का एक विडियो क्लिप पोस्ट किया। बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भी अपने फैंस को क्रिसमस पर विशेज दीं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PYdOwp

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages