नई दिल्लीभारतीय टीम के पूर्व स्टायलिश बल्लेबाज ने कहा है कि साल 2019 भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहा, क्योंकि इस साल की टीम ने आस्टे्रलिया में टेस्ट सीरीज जीतने के उनके सपने को पूरा कर दिया। 1947 के बाद पहली बार भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती। भारत ने चार मैचों की सीरीज में टिम पेन की कप्तानी वाली टीम को 2-1 से हराया है। लक्ष्मण ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार रहा है। टेस्ट क्रिकेटर होने के नाते मेरा हमेशा से सपना रहा है कि ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया जाए। मैं अपने करियर में यह मुकाम हासिल नहीं कर सका लेकिन विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने यह कारनामा कर दिखाया। इस लिहाज से यह साल मेरे लिए भी काफी खास है।’ भारत ने इस साल आठ टेस्ट खेले और सात में जीत हासिल की। एक मैच ड्रॉ रहा था। इसके अलावा भारतीय टीम ने कुल 28 वनडे मैच खेले और 19 में जीत हासिल की। साथ ही 16 टी-20 मैचों में से भारत ने नौ में जीत हासिल की। कप्तान कोहली ने भी 2019 के अपने करियर में खास करार दिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39iFovV
No comments:
Post a Comment