विराट ने फोटो पोस्ट कर बताया कौन 'बेस्ट फटॉग्रफर' - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, December 31, 2019

विराट ने फोटो पोस्ट कर बताया कौन 'बेस्ट फटॉग्रफर'

नई दिल्लीटीम इंडिया के कैप्टन फिलहाल क्रिकेट और देश से दूर छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का को बेस्ट फटॉग्रफर बताया। विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं , जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' उन्होंने इसी के साथ अनुष्का शर्मा को टैग किया। देखें, रिपोर्ट्स हैं कि विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ स्विट्जरलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अनुष्का संग कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। भारतीय टीम को अगले महीने 5 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज खेलनी है, जिसमें विराट ही कप्तानी संभालेंगे। सीरीज का पहला टी20 गुवाहाटी में, दूसरी टी20 7 जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और अंतिम टी20 9 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कैप्टन), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वॉशिंगटन सुंदर और संजू सैमसन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QfOvGh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages