नई दिल्ली मशहूर फुटबॉलर और दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी ने अपने विंटर ब्रेक का मिलकर मजा ले रहे हैं। रोनाल्डो और जोकोविच आम तौर पर अपने ट्रेनिंग सेशनंस के विडियो साझा करते रहते हैं। क्लब युवांतस के स्टार रोनाल्डो ने अपने टि्वटर हैंडल पर शुक्रवार को एक विडियो साझा किया जिसमें वह टेनिस खिलाड़ी को 'कूदने का तरीका' सिखा रहे हैं। रोनाल्डो ने इस विडियो के साथ कैप्शन दिया, 'नोवाक जोकोविच को 'कूदना सिखाकर बहुत अच्छा लगा। तुम्हें ट्रेन करते देखना और तुम्हारे साथ ट्रेनिंग करना बहुत खुशी की बात है मेरे दोस्त!' रोनाल्डो मैदान पर अपने खेल के साथ-साथ अनोखे सेलिब्रेशन के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में सैंपडोरिया के खिलाफ उन्होंने हेडर से शानदार गोल किया था। इस गोल के विडियो को काफी पसंद किया गया था। इस गोल के लिए इस पुर्तगाल स्टार ने आठ फीट पांच इंच की जंप लगाई थी। रोनाल्डो यही खास जंप सीखने जोकोविच को सिखा रहे थे। इस विडियो में दोनों खिलाड़ी दौड़ते हुए एक ऊंचे लटके वायर तक कूदने की कोशिश करते हैं। हालांकि सर्बियाई टेनिस स्टार पहली बार में ऐसा नहीं कर पाते लेकिन दोनों बाद में फिर कोशिश करते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2EWkMvs
No comments:
Post a Comment