राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने ठोका दोहरा शतक - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 20, 2019

राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने ठोका दोहरा शतक

नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भरोसेमंद बल्लेबाज 'द वॉल' के बेटे भी अपने पिता जैसी बैटिंग में माहिर हो गए हैं। द्रविड़ जूनियर अभी 14 साल के हैं और इन दिनों वह कर्नाटक स्टेट क्रिकेट असोसिएशन की जूनियर लीग में खेल रहे हैं। इस लीग में खेले गए एक मैच की दो पारियों में समित द्रविड़ ने 295 (201 और 94*) रन बनाए हैं। दाएं हाथे के किशोर बल्लेबाज समित द्रविड़ इन दिनों कर्नाटक क्रिकेट असोसिएशन में वाइस प्रेजिडेंट की टीम से खेल रहे हैं और उनकी टीम का यह मैच धारवाड़ जोन के खिलाफ था, जिसमें उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जमा दिया। स्कोरबोर्ड पर नजर डालें तो समित द्रविड़ की यह पारी उनके पिता राहुल द्रविड़ के अंदाज में ही दिख रही है। समित ने 201 रन बनाने के लिए 250 गेंदों का सामना किया, जिसमें 22 चौके शामिल हैं। इसके बाद मिस्टर डिपेंडेबल के बेटे ने मैच की दूसरी पारी में नाबाद 94 रन भी बनाए। इतना ही नहीं समित ने बोलिंग में अपनी टीम के लिए 26 रन देकर 3 विकेट भी अपने नाम किए। विरोधी धारवाड़ की टीम को इस मैच में सिर्फ एक बार ही बैटिंग का मौका मिला था और उसकी पूरी टीम मात्र 124 रन पर ऑलआउट हो गई। समित की इस दोहरी शतकीय पारी की बदौलत उनकी टीम वाइज प्रेजिंडेट XI ने 7 विकेट गंवाकर 372 रन बनाए। समित की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 36 ओवर में 180 रन बनाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2EEZyC8

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages