उइगर मुस्लिमों पर अफरीदी का ट्वीट, चीन को लगी मिर्ची - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, December 26, 2019

उइगर मुस्लिमों पर अफरीदी का ट्वीट, चीन को लगी मिर्ची

इस्लामाबादचीन ने अपने शिनजियांग इलाके में उइगर मुसलमानों के मुद्दे को उठाने पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को जवाब दिया है। हालांकि अफरीदी ने विवाद बढ़ने के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। चीन ने अफरीदी से कहा है कि वह ‘दुष्प्रचार के प्रभाव में न आएं और खुद आकर स्थितियों को देखें।’ पाकिस्तान के लिए 398 वनडे इंटरनैशनल मैच खेल चुके अफरीदी ने बीते सोमवार को ट्वीट कर सीधे देश के प्रधानमंत्री इमरान खान से आग्रह किया था कि वह चीन में उइगर मुसलमानों के साथ होने वाले जुल्म पर आवाज उठाएं। बता दें कि चीन पर पाकिस्तान की निर्भरता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार उइगर मुसलमानों के मुद्दे को चीन का आंतरिक मामला बताकर परोक्ष रूप से चीन का पक्ष लेता रहा है। पढ़ें, अफरीदी ने इमरान से की थी अपीलशाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया था, ‘उइगर मुसलमानों के खिलाफ जुल्म सुनकर दिल टूट रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश है कि आप उम्मत (मुस्लिम समुदाय) को संगठित करने की बात कहते हैं तो इस बारे में भी थोड़ा सोचें। चीनी हुकूमत से अपील है कि वह ईश्वर के लिए, अपने मुल्क में मुसलमानों का उत्पीड़न रोकें।’ अफरीदी के बयान पर जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया लेकिन, चीन पर इस ट्वीट को हटाने का असर नहीं हुआ। चीनी विदेश मंत्रालय ने दिया जवाबचीनी विदेश मंत्रालय के सूचना विभाग के उपनिदेशक ली जिन झाओ ने अफरीदी के ट्वीट के जवाब में ट्वीट किया। चीनी अधिकारी ने अफरीदी को संबोधित करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है कि आप चीन के खिलाफ पश्चिम (देशों) के प्रॉपेगैंडा से काफी गुमराह हो चुके हैं। हालात देखने के लिए चीन के शिनजियांग क्षेत्र में आपका स्वागत है। आपको एक बिलकुल अलग शिनजियांग देखने को मिलेगा।’ उन्होंने कहा कि पश्चिमी जगत चीन को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहा है और मुसलमानों को उसके खिलाफ भड़का रहा है। पढ़ें, शिनजियांग में 1 करोड़ से ज्यादा मुस्लिमचीन के शिनजियांग इलाके में एक करोड़ से अधिक उइगर मुसलमान रहते हैं जिनमें से एक बड़ी संख्या को कथित रूप से डिटेंशन सेंटर में रखा जा रहा है। उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप में अमेरिका ने चीन की 28 सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। दूसरी ओर, चीन का कहना है कि ये डिटेंशन सेंटर नहीं बल्कि शिक्षण और रोजगार कौशल को सिखाने के केंद्र हैं जहां कट्टरपंथ के खिलाफ शिक्षा दी जाती है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QjvHVm

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages