मेलबर्नऑस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने साल के इस पहले ग्रैंडस्लैम की पुरस्कार राशि में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब इसकी कुल इनामी राशि 7 करोड़ 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर (लगभग 3 अरब 50 करोड़ रुपये) कर दी गई है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के पुरुष और महिला एकल विजेता को समान 41 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डालर की इनामी राशि मिलेगी जो कि पिछले साल की राशि से थोड़ा अधिक है लेकिन शुरुआती दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को अधिक फायदा होगा। पहले दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ी को 90 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 44. 3 लाख) की धनराशि मिलेगी जो कि पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक है। दूसरे दौर में हारने वाले खिलाड़ी को पिछले साल की तुलना में 21.9 प्रतिशत अधिक यानि 1.28 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 63 लाख रुपये) की राशि मिलेगी। पढ़ें, टूर्नमेंट के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि फाइनलिस्ट को छोड़कर प्रत्येक अगले दौर की इनामी राशि में 10 से अधिक प्रतिशत का बढ़ावा किया गया है। उन्होंने कहा, ‘इस साल भी हमने हर साल की तरह पुरस्कार राशि में प्रत्येक दौर के हिसाब से बढ़ोतरी की तथा हमने एकल और युगल में शुरुआती दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी अच्छी धनराशि से पुरस्कृत करने का फैसला किया है।’ टिले ने कहा, ‘हम खेल के प्रत्येक स्तर पर पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करने में विश्वास रखते हैं। हम खेल में व्यवहारिक करियर के लिए मार्ग प्रशस्त करने और खिलाड़ियों को अधिक कमाई करने में मदद करने के लिए खेल समूह के साथ काम करना जारी रखेंगे।’ पिछले पांच वर्षों में पुरस्कार राशि में 61.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। अन्य ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट में भी ऐसा हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/395tSDP
No comments:
Post a Comment