शूटिंग: विजयवीर को 3 गोल्ड, जीतू राय ने टीम को दिलाया स्वर्ण - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, December 29, 2019

शूटिंग: विजयवीर को 3 गोल्ड, जीतू राय ने टीम को दिलाया स्वर्ण

भोपालचंडीगढ़ के विजयवीर सिद्धू ने रविवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप की पुरुष 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत गोल्ड मेडल अपने नाम किया। विजयवीर ने 580 अंक से शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि गुरप्रीत सिंह (578) और उदयवीर सिद्धू (574) उनसे पीछे रहे। विजयवीर (580) जूनियर वर्ग में भी उदयवीर (574) और हर्ष गुप्ता (572) से आगे रहे। उन्होंने उदयवीर और उनीश होलिंदर (1699) के साथ मिलकर जूनियर वर्ग का टीम गोल्ड मेडल भी हासिल किया। गुरप्रीत, नीरज कुमार और गुरमीत की सेना निशानेबाजी इकाई (एएमयू) ने सीनियर 25 मीटर स्टैंडर्ड्स पिस्टल स्पर्धा में 1707 अंक से पहला स्थान हासिल किया। पढ़ें, विजयवीर, उदयवीर और होलिंदर कुमार ने 1693 अंक से दूसरा जबकि हरियाणा के आदर्श सिंह, मंदीप सिंह और अनीश ने 1689 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में बीएसएफ के शिव कुमार घोष ने स्वर्ण जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट जीतू राय ने टीम को पीला तमगा दिलाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2tcdQI1

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages