2019: प्रशासन, खिलाड़ियों के बीच विवाद से जूझा भारतीय टेनिस - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 23, 2019

2019: प्रशासन, खिलाड़ियों के बीच विवाद से जूझा भारतीय टेनिस

नई दिल्लीस्टार प्लेयर सुमित नागल ने दिग्गज रोजर फेडरर से एक सेट छीनकर भारतीय टेनिस को यादगार पल जरूर दिया लेकिन पूरे साल प्रशासन और खिलाड़ियों के मतभेदों के चलते कोर्ट के भीतर का प्रदर्शन हाशिये पर ही रहा। नागल के लिए यह सपने सरीखा था जब दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शुमार फेडरर से यूएस ओपन के पहले दौर में उन्होंने एक सेट जीता। वह हालांकि यह मुकाबला जीत नहीं सके। नागल ने ब्यूनस आयर्स में जीता खिताबहरियाणा के इस 22 वर्षीय खिलाड़ी ने वह कर दिखाया जो भारतीय टेनिस में सिर्फ अमृतराज, कृष्णन, लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा जैसे खिलाड़ी ही कर सके थे। नागल ने इस साल ब्यूनस आयर्स में खिताब जीता और एक टूर्नमेंट में उपविजेता रहे। चैलेंजर सर्किट में वह छह टूर्नमेंटों के सेमीफाइनल तक पहुंचे। साल की शुरुआत में सुमित नागल की रैंकिंग 340 थी जो आखिर में 130 हो गई। पढ़ें, मैच से पहले 'ड्रामा' भारतीय टेनिस में कोर्ट के बाहर का ड्रामा बदस्तूर जारी रहा। पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले को लेकर यह चरम पर पहुंच गया। महेश भूपति की अगुआई में शीर्ष खिलाड़ियों ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। प्रशासकों ने भी इस पर सहमति जताई नतीजतन आईटीएफ ने उनकी मांग मानते हुए डेविस कप मुकाबला कजाकिस्तान में कराने का ऐलान किया। पढ़ें, भूपति को कप्तानी से हटायाआईटीएफ के भारत का अनुरोध मानने के तुरंत बाद भारतीय टेनिस संघ ने भूपति को कप्तानी से हटा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान जाने से इनकार करने वाले सभी खिलाड़ियों को हटा दिया गया। पढ़ें, लिएंडर पेस का रेकॉर्डदिग्गज भारतीय लिएंडर पेस ने पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप खेला और रेकॉर्ड 44वीं युगल जीत दर्ज की। वह दो दशक में पहली बार रैंकिंग में टॉप-100 से बाहर रहे। एकल में प्रजनेश गुणेश्वरन शीर्ष 100 में शामिल हुए। युगल में रोहन बोपन्ना, दिविज शरण और जीवन नेदुंचेझियान भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। महिला वर्ग में सानिया मिर्जा ने 2020 में प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी का ऐलान किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Snt9YL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages